नीतीश ने PM मोदी के सामने उठाया कोटा में फंसे छात्रों का मुद्दा, कहा- देश में हो एक नीति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2020

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान राजस्थान के कोटा में फंसे छात्र-छात्राओं का मामला उठाते हुए सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुरुप हमलोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं, इसलिये जबतक दिशानिर्देशों में अनुकूल बदलाव नहीं होता फंसे छात्रों को वापस लाना संभव नहीं है। कोरोना वायरस पर आयोजित प्रधानमंत्री के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में नीतीश ने कहा कि राजस्थान के कोटा में कोचिंग संस्थान में बिहार के छात्र भी बड़ी संख्या में पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय द्वारा जारी ‘सेंट्रल डिजास्टर एक्ट’ के अनुसार अंतरराज्यीय आवागमन पर प्रतिबंध है, जब तक नियमों में संशोधन नहीं होगा तब तक किसी को भी वापस बुलाना नियम संगत नहीं है, केन्द्र सरकार इसके लिये आवश्यक दिशा निर्देश जारी करे। उन्होंने कहा कि कोटा ही नहीं देश के अन्य हिस्सों में भी बिहार के विद्यार्थी पढ़ते हैं। नीतीश ने कहा मेरा विनम्र निवेदन है कि जो भी लोग बाहर से भेजे जा रहे हैं उनकी पहले स्वास्थ्य जांच करवा ली जाय। उन्होंने कहा कि बिहार में 14 अप्रैल के पहले राज्य में कोरोना संक्रमण के 66 पॉजिटिव मामले थे और आज तक 290 मामले हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब तक कोरोना संक्रमित 56 मरीज स्वस्थ्य होकर घर भी लौट चुके हैं। राज्य के 22 जिलों के 48 प्रखंडों में कोरोना से संक्रमित मामले सामने आए हैं। नीतीश ने कहा कि राज्य में कोरोना की जांच के लिए 6 लैब काम कर रही हैं, जिससे जांच में तेजी आयी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए हमलोगों ने पूरे राज्य में पल्स-पोलियो अभियान की तर्ज पर घर-घर जाकर जांच करा रहे हैं। अब तक 75 लाख परिवारों के 4 करोड़ से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में बिहार के लोग जो बाहर फंसे हैं उन्होंने फोन के माध्यम से आपदा प्रबंधन विभाग, स्थानिक आयुक्त के कार्यालय, बिहार भवन नई दिल्ली और मुख्यमंत्री कार्यालय में अपनी समस्याएं बतायीं। अब तक ऐसे एक लाख से अधिक फोन एवं संदेश आ चुके हैं। ऐसे लोगों से फीडबैक लेकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम किए जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में कोरोना वायरस के 13 नए मामले, अब तक 290 व्यक्ति हुए संक्रमित

प्रमुख खबरें

Women Health: लड़कियों में ADHD पर New Study का अलर्ट, जवानी में Heart Attack, Diabetes का बढ़ा खतरा

Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या पर भौमवती अमावस्या का संयोग, जानें सही तारीख और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Ram Mandir Donation Scam | धार्मिक स्थल पर देश की सबसे बड़ी लूट, अयोध्या राम मंदिर चंदे में गबन के आरोपों पर भड़की कांग्रेस, पीएम मोदी से मांगा जवाब

Jaipur Daughter Kills Mother | मां को कार से कुचलवाने वाली कलयुगी बेटी पर अब पिता की हत्या का भी आरोप, कजिन के साथ मिलकर रची साजिश