चीन से दोस्ती और मजबूत करेगा तानाशह किम जोंग, कम्युनिस्ट पार्टी के 100 साल पूरे होने पर दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2021

सियोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपने मुख्य सहयोगी चीन के साथ संबंधों को और आगे ले जाने के प्रयास करेंगे। किम ने यह टिप्पणी ऐसे समय पर की है जब वह वैश्विक महामारी कोविड-19 संबंधी संकट से देश को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के मुताबिक कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की स्थापना के 100 वर्ष पूरा होने के अवसर पर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग को बधाई देते हुए किम ने यह कहा।

इसे भी पढ़ें: टेक्सास में प्राकृतिक गैस की पाइप लाइन में जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत

एक दिन पहले ही किम ने पोलितब्यूरो की बैठक में कहा था कि वायरस रोधी अभियान में बड़ी खामियों ने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं कहा लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इसके पीछे उनका उद्देश्य टीकों की मांग समेत अंतरराष्ट्रीय सहायता का आह्वान करना था। कोरोना वायरस संबंधी पाबंदियों के कारण उत्तर कोरिया की पहले से लचर अर्थव्यवस्था और भी संकट में आ गई। किम पहले भी कह चुके हैं कि उनका देश सबसे खराब हालात का सामना कर रहा है। बुधवार को चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा था कि चीन जरूरत पड़ने पर उत्तर कोरिया को सहायता भेज सकता है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा