सरकार के पास किसानों की मौत का कोई आंकड़ा नहीं, कृषि मंत्री बोले- मुआवजा देने का सवाल ही नहीं

By अनुराग गुप्ता | Dec 01, 2021

नयी दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन दोनों सदनों की कार्यवाही काफी हंगामेदार रही। इसी बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का किसानों से जुड़ा हुआ जवाब सामने आया। उन्होंने लिखित जवाब में बताया कि कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में किसानों की मौत का कोई भी आंकड़ा नहीं है। ऐसे में मृतकों के परिजनों को मुआवजे देने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। दरअसल, विपक्ष ने सरकार से पूछा था कि क्या सरकार के पास कोई आंकड़ा है, जिसमें प्रभावित परिवारों के बारे में जानकारी मिल सके या फिर उनकी मदद का कोई प्रस्ताव है। 

आपको बता दें कि केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को एक साल पूरे हो चुके हैं। इस दौरान 700 से अधिक किसानों की मौत हुई है। इसी को लेकर विपक्ष ने सवाल पूछा कि सरकार के पास क्या किसानों की मौत से जुड़ा हुआ कोई आंकड़ा है। क्या सरकार मृतकों के परिजनों को मुआवजा देगी। अगर ऐसा है तो सरकार इसकी जानकारी दे या फिर इसकी वजह बताए ? 

इसे भी पढ़ें: एमएसपी के मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार है मोदी सरकार, संयुक्त किसान मोर्चा से मांगे 5 नाम 

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने विवादास्पद केंद्रीय कृषि कानूनों को दोनों सदनों से वापस ले लिया है। इससे पहले 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुनानक जयंती के अवसर पर राष्ट्र के नाम संबोधन देकर कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया था। 

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !