पीएम के इनविटेशन पर नहीं हुई कोई बात, राहुल के ट्रंप के शपथग्रहण वाले तंज पर आया जयशंकर का बयान

By अभिनय आकाश | Feb 03, 2025

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस दावे का जोरदार खंडन किया है कि भारत सरकार ने उन्हें डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निमंत्रण हासिल करने के लिए अमेरिका भेजा था। विपक्ष के नेता पर भारत की छवि खराब करने वाली टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए एस जयशंकर ने कहा कि पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान उनके निमंत्रण पर कभी चर्चा नहीं की गई।

इसे भी पढ़ें: 4000 KM तक...चीन पर ऐसा क्या बोलने लगे राहुल गांधी? लोकसभा अध्यक्ष ने बीच में टोकते हुए- जो कह रहे हैं...

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पीएम मोदी को निमंत्रण देने के बारे में कभी कोई चर्चा नहीं हुई और बताया कि प्रधानमंत्री ऐसे आयोजनों में शामिल नहीं होते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया यह सामान्य ज्ञान है कि हमारे प्रधानमंत्री ऐसे आयोजनों में शामिल नहीं होते हैं। वास्तव में भारत का प्रतिनिधित्व आम तौर पर विशेष दूतों द्वारा किया जाता है। 

प्रमुख खबरें

TMC के चुनाव चिह्न और नाम पर रोक, ममता खेमे ने आदेश को बताया गैरकानूनी

PM Modi के 76वें जन्मदिन पर Chhattisgarh में जले 1.5 करोड़ से अधिक मिट्टी के दीये

Faridabad में बंधक बनाकर फिरौती मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी