मध्य प्रदेश में मिलावटखोरों की खैर नहीं, 87 पर अपराधिक प्रकरण दर्ज और 15 पर रासुका की कार्यवाही

By दिनेश शुक्ल | Jan 05, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा मिलावट से मुक्ति अभियान में खाद्यान्न सामग्री में मिलावट करने वाले मिलावटखोरों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। अब तक खाद्य पदार्थों में मिलावट का कारोबार करने वाले 87 मिलावटखोरों के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज कराये गये हैं और 15 मिलावटखोरों पर रासुका के तहत कार्यवाही की गई।वही खाद्य पदार्थों में मिलावट का कारोबार करने वाले 25 खाद्य प्रतिष्ठानों को सील किया गया है और 5 खाद्य प्रतिष्ठानों को तोड़कर नष्ट किया गया है।

इसे भी पढ़ें: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को 21 साल जेल एवं जुर्माने की सजा

उन्‍होंने बताया कि अभियान के तहत अब तक जांच दलों द्वारा 14 हजार 220 स्थानों पर निरीक्षण किया गया है। जांच के लिये 5719 खाद्य नमूनों लिये गये है। राज्य खाद्य प्रयोगशाला द्वारा 2968 नमूनों की जाँच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 668 नमूने अमानक स्तर के पाये गये, जिन पर कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त चलित प्रयोगशाला के माध्यम से 16 हजार 724 और मैजिक बॉक्स के माध्यम से 23 हजार नमूनें लिये गये। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले के सभी जांच दलों के अधिकारियों को अभियान में और तेजी लाने के लिये कहा गया है। खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरुद्ध सख्ती के साथ कार्यवाही करते हुए अभियान लगातार जारी है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर