ना मतलब ना! जंग के बीच तुर्की का बड़ा फैसला, अमेरिका को लौटा दिया खाली हाथ

By अभिनय आकाश | Mar 19, 2026

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब और खतरनाक मोड़ लेता दिख रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग को 19 दिन हो चुके हैं और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इसी तनावपूर्ण माहौल में तुर्की से एक बड़ी खबर सामने आई जिसने रणनीतिक समीकरण बदल दिए हैं। अमेरिका ने तुर्की से अनुरोध किया था कि वह अपने फाइटर जेट और ईंधन बनने वाले विमानों को तुर्की की जमीन पर उतरने की अनुमति दें। लेकिन अंकारा ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। इसे वाशिंगटन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि तुर्की नाटो का सदस्य है। मिडिल ईस्ट इंस्टट्यूट के तुर्की कार्यक्रम के निदेशक गोल टोल के मुताबिक युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने तुर्की से संपर्क किया था। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने सीधे तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय तक पहुंच बनाई। लेकिन अब तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। तुर्की की चुप्पी के पीछे उसकी रणनीतिक सोच मानी जा रही है। राष्ट्रपति रचयब तैयब अर्दवान पहले ही संसद में कह चुके हैं कि इस जंग को तुरंत रोका जाना चाहिए। वरना पूरा मिडिल ईस्ट आग की चपेट में आ सकता है। तुर्की खुद को संघर्ष से दूर रखते हुए मध्यस्था की भूमिका निभाने की कोशिश कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Iran पर हमले के बीच भारत ने एक साथ दागी 24 पिनाका रॉकेट, मचा हड़कंप

कुल मिलाकर मीडिल ईस्ट में हालात तेजी से विस्फोटक बनते जा रहे हैं और तुर्की की भूमिका आने वाले दिनों में इस संघर्ष की दिशा तय करने में अहम साबित भी हो सकती है। ईरान ने ऐलान कर दिया है कि देश की सुप्रीम सिक्योरिटी काउंसिल जो सीधे सुप्रीम लीडर के प्रति जिम्मेदार है उसके चीफ अली लारानी की शहादत हो गई है। बकौल ईरानी मीडिया अली लारानी ईरान के बड़े लीडर और रणनीतिकार थे। लेकिन ईरान का हर नेता इस वक्त शहादत के जुनून लगा हुआ है। यह एक बड़ी ऐतिहासिक लड़ाई है और कुद्स की आखिरी जंग है। जाहिर है इसमें बड़ी और अजीम कुर्बानियां देनी होंगी। ईरान इस युद्ध को फतह करके ही रहेगा। इसके लिए उसके पास 1000 लारीजानी और तैयार हैं। ईरानी मीडिया बता रहा है कि अमेरिका और इसराइल इस युद्ध में ईरान को घुटनों पर ला नहीं सकते।

प्रमुख खबरें

JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में Jharkhand CID ने 3 अभ्यर्थियों को पकड़ा, कुल 19 गिरफ्तार

Saint Vincent and the Grenadines में हिंसक गोलीबारी, चार लोगों की मौत और चार अन्य घायल

Bahraich में भारी बारिश और तूफान से 3 लोगों की गई जान, नदियां उफान पर

UN Tourism ने 1980 में शुरू किया था World Tourism Day, 27 सितंबर की तारीख है बेहद खास