मेरे परिवार का कोई सदस्य डब्ल्यूएफआई चुनाव में दावेदारी पेश नहीं कर रहा: बृज भूषण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2023

नयी दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने सोमवार को कहा कि उनके परिवार का कोई सदस्य राष्ट्रीय खेल संस्था के आगामी चुनाव में दावेदारी पेश नहीं करेगा लेकिन उन्होंने दोहराया कि उनके गुट को 22 राज्य संघों का समर्थन हासिल है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृज भूषण ने दावा किया है कि रविवार को उनकी मेजबानी में हुई बैठक में 25 राज्य इकाइयों में से 22 ने हिस्सा लिया। उन्होंने साथ ही कहा कि महासंघ के 12 अगस्त को होने वाले चुनावों के विभिन्न पदों के लिए ‘उनके उम्मीदवारों’ की घोषणा सोमवार को की जाएगी।

बृज भूषण हालांकि चुनाव लड़ने के पात्र नहीं हैं क्योंकि वह राष्ट्रीय महासंघ के प्रमुख के तौर पर 12 साल पूरे कर चुके हैं जो राष्ट्रीय खेल संहिता के तहत पद पर बने रहने के लिए अधिकतम समय है। बृज भूषण का बेटा करण भी मतदाता सूची का हिस्सा नहीं है क्योंकि खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों को वादा किया था कि भारतीय जनता पार्टी के नेता के परिवार का कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: MLC 2023 Final: टी20 में चला Nicolas Puran का बल्ला, 13 छक्कों और 10 चौकों की मदद से खेली शतकीय पारी, MI Newyork को जिताया खिताब

डब्ल्यूएफआई के शीर्ष पद के लिए बृज भूषण के उत्तराधिकारी माने जा रहे उनके दामाद विशाल सिंह (बिहार कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष) भी 12 अगस्त को होने वाले चुनाव में किसी शीर्ष पद के लिए दावेदारी पेश नहीं करेंगे। बृज भूषण के उम्मीदवारों को हालांकि विरोधी गुट से चुनौती मिलेगी जो कथित तौर पर यहां विभिन्न स्थलों पर बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में कथित तौर पर असम, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश की राज्य इकाइयों ने हिस्सा लिया।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में कदम रखते ही पुतिन ने मचाया तहलका, ट्रंप हुए बेचैन, दुनिया दंग

Mohan Bhagwat Birthday: पशु चिकित्सक से RSS Chief बनने तक ऐसा रहा मोहन भागवत का सफर

Tamil Nadu Vellore Church Collapse | तमिलनाडु के वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही! 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत और 11 घायल

Swami Vivekananda के शिकागो भाषण से पश्चिमी दुनिया सनातन धर्म से परिचित हुई: Himanta Biswa Sarma