'हमारी संस्कृति को कोई नहीं मिटा सकता', विक्टोरिया मेमोरियल में अमित शाह बोले- शक्ति की पूजा है दुर्गा पूजा

By अनुराग गुप्ता | May 06, 2022

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश मना रहा है। दिसंबर 2021 में बंगाल की दुर्गापूजा को यूनेस्को ने अमूर्त संस्कृति विरासत में शामिल किया है, यह न सिर्फ बंगाल बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। 

गृह मंत्री ने कहा कि अब भारत में यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की संख्या 14 हो गई है। 2017 में कुंभ मेले को शामिल किया गया, 2016 में नवरोज को शामिल किया गया था, 2015 में योग को इसमें शामिल किया गया था और अब दुर्गा पूजा को शामिल किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: मृतक भाजपा कार्यकर्ता के घर पहुंचे अमित शाह, बोले- बंगाल में राजनीतिक हत्या चरम पर, CBI जांच जरूरी 

इसी बीच उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल की यात्रा में भारत ने अनेक सिद्धियों को प्राप्त किया है। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, या अंतरिक्ष का। चाहे रक्षा का क्षेत्र हो या कला का क्षेत्र, अनेक क्षेत्रों में सामूहिक प्रयास के कारण हमने कई उपलब्धियों को प्राप्त किया है। इन उपलब्धियों को युवाओं के सामने रखना और उन उपलब्धियों पर गर्व करने का हमने लक्ष्य रखा है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा