मृतक भाजपा कार्यकर्ता के घर पहुंचे अमित शाह, बोले- बंगाल में राजनीतिक हत्या चरम पर, CBI जांच जरूरी

amit shah
ANI
अंकित सिंह । May 6 2022 2:27PM

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पूरे बंगाल में राजनीतिक हिंसा, प्रतिशोध में हत्याएं और विरोधी राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं को चुन-चुन कर निशाना बनाने के अनेक उदाहरण हमारे पास आए हैं। भाजपा अर्जुन की हत्या की घोर निंदा करती है और हम अदालत से हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा मिले यह सुनिश्चत करेंगे।

पश्चिम बंगाल में आज भाजपा कार्यकर्ता अर्जुन चौरसिया की एक लाश मिली। भाजपा इसे राजनीतिक हत्या बता रही है। इन सब के बीच गृह मंत्री अमित शाह आज बंगाल दौरे पर थे। इसी दौरान अमित शाह मृतक कार्यकर्ता अर्जुन चौरसिया के घर पहुंचे थे। इस दौरान शाह ने कहा कि आज भाजपा के कार्यकर्ता अर्जुन चौरसिया की राजनीतिक रुप से हत्या कर दी गई। उनके परिवार का कहना है कि उनकी जघन्य रूप से हत्या हुई है। कल ही टीएमसी को एक साल हुआ है और उसके दूसरे दिन ही राजनीतिक हिंसा और हत्या की परंपरा को फिर से शुरू किया है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय भी इस घटना का गंभीरता से संज्ञान में ले रहा है और आज ही गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट तलब की है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पूरे बंगाल में राजनीतिक हिंसा, प्रतिशोध में हत्याएं और विरोधी राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं को चुन-चुन कर निशाना बनाने के अनेक उदाहरण हमारे पास आए हैं। भाजपा अर्जुन की हत्या की घोर निंदा करती है और हम अदालत से हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा मिले यह सुनिश्चत करेंगे। शाह ने आगे कहा कि मैं पीड़ित परिवार से मिला, उसकी दादी को भी पीटा गया है। भाजपा इस घटना की सीबीआई जांच की मांग करती है। उत्तर कोलकाता के भाजपा अध्यक्ष कल्याण चौबे का दावा है कि भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, सक्रिय कार्यकर्ता की बॉडी आज सुबह लटकी हुई मिली है।

इसे भी पढ़ें: बग्गा की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस, गंभीर बोले- केजरीवाल सही मायने में आधुनिक तुगलक

आपको बता दें कि बंगाल में हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर हिंसा में निशाने पर भाजपा कार्यकर्ता ही हैं। उत्तरी कोलकाता के रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। जिसके बाद भाजपा ने कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। काशीपुर विधानसभा में रहने वाले 27 साल के बीजेपी कार्यकर्ता अर्जुन चौरसिया की हत्या को लेकर अमित शाह का कार्यक्रम रद्द करने का फैसला पाटी की तरफ से किया गया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़