कोविड-19 रोधी टीकाकरण के सुरक्षा चक्र से कोई छूटे नहीं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2021

नयी दिल्ली। पर्व और त्योहारों के मौसम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से कोविड-19 से बचाव के सभी उपायों का पालन करने का आग्रह किया और यह सुनिश्चित करने को कहा कि टीकाकरण अभियान में कोई भी पीछे न छूटे। आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की ताजा कड़ी में प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाला समय त्योहारों का है और पूरा देश असत्य पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की विजय का पर्व भी मनाने वाला है लेकिन इस उत्सव में देशवासियों को एक और लड़ाई के बारे में याद रखना है तथा वह है कोरोना से लड़ाई।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में तीन ऑक्सीजन संयंत्रों का हुआ उद्घाटन

उन्होंने लोगों से कहा कि आस-पास के जिन लोगों ने टीके नहीं लगवाए हैं, उन्हें भी टीकाकरण केंद्र तक ले जाकर टीका लगवाना सुनिश्चित करना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि टीका लगने के बाद भी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि इस लड़ाई में एक बार फिर टीम इंडिया अपना परचम लहराएगी।

प्रमुख खबरें

Chhatron Ki Goonj: इंदौर के मंच पर Rahul Gandhi ने ऐसा क्या किया, जिस पर BJP भड़क गई?

विदेशी निवेशकों ने Stock Market से की भारी निकासी, सितंबर में निकाले 20,974 करोड़ रुपये

Deepika Padukone दूसरी बार बनीं मां, Ranveer Singh के घर आई नन्ही Baby Girl

Supertech की रुकी परियोजनाओं पर NCLAT सख्त, IRP की नियुक्ति एक सप्ताह में करने का आदेश