वायुसेना के अलावा किसी को भी नहीं लेना चाहिए हवाई हमले का श्रेय: शिवसेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2019

मुंबई। शिवसेना प्रमुख और भाजपा के सहयोगी उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि वायुसेना के अलावा किसी को भी पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविरों पर हवाई हमलों का श्रेय नहीं लेना चाहिये। ठाकरे ने यहां पत्रकारों से कहा कि पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों की तबाही से मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। मैं इस अभियान को अंजाम देने वाले बहादुरों को सलाम करता हूं। 

उन्होंने कहा कि किसी को भी (रक्षा बलों को छोड़कर) उनकी (वायुसेना के पायलटों) वीरता का श्रेय नहीं लेना चाहिए और किसी को भी इसमें कोई संदेह नहीं करना चाहिए। पिछले सप्ताह भाजपा के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन करने वाले ठाकरे ने यह भी कहा कि उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि शिवसेना आम जनता से जुड़े मुद्दों पर लड़ाई लड़ती रहेगी।

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका