क्या सपा छोड़ दूसरी पार्टी में शामिल होने वाले हैं आजम खान ? बोले- चाय-नाश्ते से नहीं होना चाहिए किसी को ऐतराज

By अनुराग गुप्ता | May 24, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में एक नया मोड़ आने की संभावना है। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) में फूट पड़ती हुई दिखाई दे रही है। एक तरफ सपा को सींचने वाले शिवपाल यादव अपने भतीजे अखिलेश यादव से खफा हैं तो दूसरी तरफ इस सूची में रामपुर विधायक आजम खान का नाम भी शामिल हो गया है। हाल फिलहाल में उन्होंने कई ऐसे बयान दिए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सपा प्रमुख से आजम खान खासे नाराज हैं। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सपा नेता आजम खान ने कहा कि मेरी उनसे मुलाकात पहले भी हुई है और आगे भी होगी। मैंने अब तक एक रेखा खींच रखी थी, किसी दूसरी कश्ती की तरफ देखा नहीं था। सलाम दुआ सबसे रहनी चाहिए और चाय-नाश्ता से किसी को ऐतराज़ नहीं होना चाहिए। सब चाय नाश्ता कर सकते तो मैं नहीं कर सकता ? उन्होंने कहा कि पहले कोई माकूल कश्ती सामने आए। अभी मेरा जहाज ही काफी है।

जब आजम खान ने की थी तबाहियों की बात

27 महीने बाद जेल से बाहर आने के बाद आजम खान ने कहा था कि अभी मेरे लिए भाजपा, बसपा और कांग्रेस इसलिए बहुत बड़ा सवाल नहीं है क्योंकि मुझ पर, मेरे परिवार और मेरे लोगों पर हज़ारों की तादाद में जो मुकदमें दायर किए हैं उसमें मैं कहूंगा कि मेरी तबाहियों में मेरा अपना हाथ है। मेरे अपने लोगों का बड़ा योगदान है। मालिक उन्हें सदबुद्धि दे। दरअसल, आजम खान के इस बयान को सपा पर जवाबी हमले के तौर पर देखा गया था और उनके परिवार ने तो पहले ही उपेक्षा का आरोप भी लगाया था। 

इसे भी पढ़ें: आजम खान और अखिलेश यादव के बीच मनमुटाव? मुसलमानों पर समाजवादी पार्टी का क्या होगा फ्यूचर प्लान  

गौरतलब है कि आजम खान के सीतापुर जेल से बाहर आने पर बेटे अब्दुल्ला आजम और प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव उन्हें रिसीव करने के लिए सीतापुर जेल पहुंचे थे। इस दौरान भारी मात्रा में आजम खान के समर्थक भी मौजूद थे लेकिन सपा प्रमुख नहीं आए। हालांकि अखिलेश यादव ने ट्वीट कर आजम खान का स्वागत किया था।

प्रमुख खबरें

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke और कई नेता हिरासत में