देश के मंदिरों के सोने पर सरकार का कोई इरादा नहीं, वित्त मंत्रालय ने अफवाहों को किया खारिज

By रेनू तिवारी | May 19, 2026

केंद्र सरकार ने देश के विभिन्न मंदिरों और धार्मिक संस्थानों के पास जमा सोने को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर चल रही तमाम अफवाहों और अटकलों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को एक आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी करते हुए साफ किया कि सरकार का देशभर के मंदिरों के ट्रस्ट या किसी भी धार्मिक संस्थान के पास रखे सोने का मुद्रीकरण (Monetization) करने का कोई इरादा नहीं है। मंत्रालय ने सख्त लहजे में कहा कि इस तरह के दावे और खबरें पूरी तरह से झूठी, भ्रामक और निराधार हैं, जिनका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि मंदिरों के शिखरों, दरवाजों या अन्य संरचनाओं पर लगे सोने को ‘‘भारत के सामरिक स्वर्ण भंडार’’ के रूप में मानने के दावे भी झूठे, भ्रामक एवं पूरी तरह निराधार हैं।

इसे भी पढ़ें: Uttarakhand के पूर्व CM BC Khanduri नहीं रहे, CM Dhami बोले- उनका योगदान हमेशा याद रहेगा

 

मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की कि वे ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें फैलाएं। अपुष्ट जानकारी फैलाने से अनावश्यक भ्रम उत्पन्न होता है और यह लोगों को गुमराह कर सकता है। सरकार ने सभी नागरिकों से केवल अधिकृत माध्यमों से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की। मंत्रालय ने कहा कि नीतिगत फैसलों या सरकारी योजनाओं से संबंधित कोई भी जानकारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी वेबसाइट और सत्यापित सार्वजनिक संचार मंचों के माध्यम से साझा की जाएंगी।

प्रमुख खबरें

Gold पर सरकार की सख्ती के चलते Jewellery Industry में हाहाकार! खाली बैठे हैं कारीगर, सूने पड़े हैं बड़े-बड़े शोरूम

Rahul Gandhi का Modi सरकार पर बड़ा हमला, बोले- देश में आने वाला है Economic Storm

Khatron Ke Khiladi 15 की शूटिंग शुरू, Cape Town में Rohit Shetty के जांबाज तैयार, जानें कब और कहाँ देख सकेंगे शो?

Basi Roti With Ghee: आपका Breakfast Habit कितना सेफ? बासी रोटी पर घी लगाकर खाने से पहले जान लें ये जरूरी Health Facts