पेट्रोल और डीजल पर कर में कटौती का कोई प्रस्ताव नहीं: सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2019

सरकार ने कहा कि पेट्रोल एवं डीजल पर कर में कटौती का कोई प्रस्ताव नहीं है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान रमेश बिधूड़ी और कुछ अन्य सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह टिप्पणी की। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में कहीं एक निश्चित समय के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर नहीं होते हैं।

पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाने के आसार से जुड़े सवाल पर निर्मला ने कहा कि ये पहले से ही जीएसटी की ‘जोरो रेट कैटेगरी’ में हैं। दर जीएसटी परिषद को तय करना होना होता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पेट्रोल एवं डीजल पर कर में कटौती का कोई प्रस्ताव नहीं है। 

प्रमुख खबरें

राष्ट्राध्यक्षों द्वारा हिंदी गाने गाकर सांस्कृतिक जुड़ाव की रणनीतिक

UP Rain: मौसम तंत्र कमजोर पड़ने से भारी बारिश थमी, नदियां उफान पर

साहित्यकार Om Prakash Jha बोले, राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश देती हैं दीनदयाल की पुस्तकें

Pushkar Singh Dhami का कांग्रेस पर हमला, भ्रम फैलाने के लिए झूठ का सहारा ले रही पार्टी