Chai Par Sameeksha: Youth Congress Protest से बढ़ी कांग्रेस की टेंशन, Anti-India Party होने का आरोप

By अंकित सिंह | Feb 23, 2026

प्रभासाक्षी न्यूज़ नेटवर्क  के खास साप्ताहिक कार्यक्रम चाय पर समीक्षा में इस सप्ताह इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के आयोजन स्थल भारत मंडपम में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी। प्रभासाक्षी के संपादक नीरज कुमार दुबे ने सवालों के जवाब दिये। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर पूछे गए सवालों के जवाब में नीरज कुमार दुबे ने कहा कि पार्टी के युवा मोर्चे के द्वारा जो कुछ भी किया गया, वह बिल्कुल शर्मनाक है। यह आयोजन मोदी का नहीं था, यह आयोजन भाजपा का नहीं था, यह आयोजन भारत की सरकार का था। इस देश के नागरिकों का था और कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन मोदी या फिर भाजपा के विरोध में नहीं, बल्कि यह देश के विरोध में किया गया। उन्होंने कहा कि जब देश दुनिया के लोग वहां जुटे हुए थे और आप वहां पहुंचकर इस तरीके का कृत्य करें, इसे बिल्कुल माफ नहीं किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: AI Summit में Shirtless Protest पर Delhi Police का एक्शन, IYC के 2 और बड़े नेता गिरफ्तार

नीरज दुबे ने कहा कि विदेश के जो प्रतिनिधि आए हुए थे, वह बिना किसी सिक्योरिटी के इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे थे। मामूली सिक्योरिटी के साथ तमाम हॉल में वह जा रहे थे। ऐसे में आप अगर इस तरह की चीज करते हैं तो यह हमारे देश की छवि के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। अगर आप इस तरीके का प्रदर्शन करेंगे तो भारत के लोग गुस्सा होंगे ही। ऐसा इसलिए है क्योंकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जो कुछ भी किया उसे देश की छवि को नुकसान पहुंच सकता है। आपके देश की छवि खराब हो सकती है। अभिव्यक्ति की आजादी सभी को है लेकिन राष्ट्र के विरोध की आजादी किसी को नहीं होनी चाहिए और कांग्रेस को भी अपने कार्यकर्ताओं को समझाना होगा। 

नीरज दुबे ने कहा कि भाजपा ने इसे बड़ा मुद्दा बना लिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि छोटा बना कर इस मुद्दे को पीछे नहीं करना होगा। इस मुद्दे की पूरी तरीके से जांच होनी चाहिए। 80 से ज्यादा देशों की इस सम्मेलन में प्रत्यक्ष भागीदारी हुई है। ऐसे में इस सम्मेलन की महता को हम सभी को समझना होगा। नीरज दुबे ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उस जगह इस तरीके का प्रदर्शन किया जहां आधी दुनिया के लोग इकट्ठा थे। कांग्रेस बौखलाई हुई है। कांग्रेस को सत्ता नहीं मिल रही है। वह किसी भी कीमत पर सत्ता चाहती है। इसके लिए उसे देश का विरोध ही क्यों न करना पड़े, कांग्रेस इससे भी पीछे नहीं हो रही है।

प्रमुख खबरें

Border Security को लेकर Amit Shah ने ले लिया बहुत बड़ा फैसला, China, Pakistan, Bangladesh सीमा पर नियम सख्त, सुरक्षा कड़ी, पाबंदियां भी बढ़ीं

Kanwar Yatra 2024: शाही पनीर से Pizza तक, बिना प्याज-लहसुन वाले Modern Menu का बढ़ा क्रेज

JPSC-JSSC Protest का असर: Jharkhand सरकार ने सुधारों के लिए मांगी राय, जारी की Email ID

आ गई बुरी खबर! भारत पर फूटने ही वाला है ट्रंप का 100% टैरिफ वाला बम, 10 प्वाइंट में इसके असर को समझें