असम में एक्सप्रेस राजमार्ग बनाने को लेकर व्यावहारिकता का अबतक अध्ययन नहीं किया गया : सरमा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2021

केंद्र सरकार ने करीब साढ़े चार साल पहले असम में ब्रह्मपुत्र नदी के साथ एक्सप्रेस राजमार्ग बनाने की घोषणा की थी जिसमें 40,000 करोड़ रुपये का निवेश होना था, मगर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बृहस्पतिवार को कहा कि परियोजना की व्यावहारिकता का अबतक अध्ययन नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें: असम में ‘क्रूरता’ पर स्वत: संज्ञान ले अदालत : सिब्बल

उन्होंने कहा, “एक्सप्रेस राजमार्ग एक अवधारणा थी और यह देखने के लिए कोई अध्ययन नहीं किया गया था कि क्या इसे लागू किया जा सकता है। तटबंधों पर सड़क बनाने की योजना है। लेकिन यह राजमार्ग नहीं होगा।”

अप्रैल 2017 में, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की थी कि सरकार ब्रह्मपुत्र के साथ पूर्व क्षेत्र का पहला एक्सप्रेस राजमार्ग विकसित करेगी जिसमें 40,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

इसे भी पढ़ें: दरांग हिंसा के पीछे पीएफआई का हाथ होने का असम का दावा, केंद्र से प्रतिबंध लगाने की मांग

प्रमुख खबरें

Russia पर Ukraine का बड़ा Drone हमला, 1100 से अधिक मानवरहित विमान गिराने का दावा

DPIIT की FTA पर विशेष कार्यशाला 22 सितंबर को, पीयूष गोयल करेंगे अध्यक्षता

Suchika Tariyal ने Asian Games MMA के सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक किया पक्का

Nandigram Bypoll में Mamata Banerjee ने Congress उम्मीदवार को दिया समर्थन