पाकिस्तानी फौज के दुश्मन इमरान खान को नोबेल शांति पुरस्कार? ह्यूमन राइट्स को बढ़ावा देने के लिए हुआ नामांकन

By अभिनय आकाश | Apr 01, 2025

जेल में कैद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मानवाधिकारों और लोकतंत्र के लिए उनके प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। 72 वर्षीय इमरान खान को पाकिस्तान वर्ल्ड अलायंस (PWA) के सदस्यों द्वारा नामित किया गया है। पाकिस्तान वर्ल्ड अलायंस एक वकालत समूह है जिसकी स्थापना पिछले साल दिसंबर के महीने में हुई है। नॉर्वे की राजनीतिक पार्टी पार्टी सेंट्रम से भी इसका कनेक्शन है। पार्टी सेंट्रम ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि हमें पार्टी सेंट्रम की ओर से यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि नामांकन के अधिकार वाले किसी व्यक्ति के साथ गठबंधन में, हमने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तान में मानवाधिकारों और लोकतंत्र के लिए उनके काम के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है। 

इसे भी पढ़ें: हाफिज सईद...शॉर्प-शूटर आया, गोली चलाई और हो गया नौ 2 ग्यारह, ईद पर पाकिस्तान में एक और आतंकी ढेर

इस जनवरी में खान को सत्ता के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में 14 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। यह चौथा बड़ा मामला था जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री को दोषी ठहराया गया था। सरकारी उपहार बेचने, सरकारी रहस्यों को लीक करने और गैरकानूनी विवाह से संबंधित तीन पहले की सजाओं को अदालतों ने पलट दिया या निलंबित कर दिया। अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के बाद खान सत्ता से बाहर हो गए, हालांकि, उन्होंने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए नकार दिया। 

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

ताशकंद में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मिर्जियोयेव की वार्ता, रक्षा व व्यापार में साझेदारी बढ़ाने पर बनी सहमति

Shavkat Mirziyoyev ने PM Modi की जमकर तारीफ की, बोले- भारत की तरक्की आपके नेतृत्व से जुड़ी है

गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों की समीक्षा करे सरकार, जीटीआरआई ने एमएसएमई पर बढ़ते बोझ का दिया हवाला

PM Modi को मिला उज्बेकिस्तान का सबसे बड़ा सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने गले लगाकर दी बधाई