शिलान्यास कार्यक्रम से पहले योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों का किया निरीक्षण, बोले- 2024 में शुरू होगा जेवर हवाई अड्डा

By अनुराग गुप्ता | Nov 23, 2021

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 नवंबर को गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शिलान्यास करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के साथ, उत्तर प्रदेश भाजपा प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें: जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देगा उत्तर प्रदेश के विकास को नई उड़ान 

आपको बता दें कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर पुलिस अलर्ट पर है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गौतम बुद्ध पुलिस ने उच्च स्तरीय बैठक भी की है। इसके अलावा करीब 5 हजार अतिरिक्त पुलिस बल की कार्यक्रम से पहले ही तैनाती की जाएगी।

प्रमुख खबरें

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team