Manipur की दो महिलाओं को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया जाए: टीएमसी सांसद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2023

नयी दिल्ली। मणिपुर में दो महिलाओं के यौन उत्पीड़न की बर्बर घटना की पृष्ठभूमि में तृणमूल कांग्रेस की सांसद सुष्मिता देव ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मणिपुर के दो समुदायों की दो बहादुर महिलाओं को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया जाना चाहिए ताकि एक मजबूत संदेश दिया जा सके। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के एक प्रतिनिधिमंडल की राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के दौरान सुष्मिता ने यह आग्रह किया। उनका कहना है कि मैइती और कुकी समुदाय की दो महिलाओं को उच्च सदन भेजा जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Haryana: SIT करेगी Nuh violence की जांच, 41 FIR दर्ज, 116 लोगों को किया गया है गिरफ्तार

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद सुष्मिता देव ने ट्वीट किया, ‘‘ इंडिया के घटक दलों ने खरगे जी के नेतृत्व में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। मणिपुर की महिलाओं की अस्मिता का जो हनन हुआ है, उसकी भरपाई नहीं की जा सकती, लेकिन मणिपुर के दो समुदायों से दो बहादुर महिलाओं को राज्यसभा के लिए (राष्ट्रपति द्वारा) मनोनीत करने से एक मजबूत संदेश जाएगा।’’ उनके इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए टीमएसी के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, ‘‘प्रभावशाली विचार है।

प्रमुख खबरें

पंजाब में Diwali पर पराली जलाने के मामलों में संदिग्ध बढ़ोतरी, Kapil Mishra ने मांगी जांच

PMEGP योजना में धोखाधड़ी: ED ने श्रीनगर और बांदीपोरा में 10.63 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

Indore के गौतमपुरा में पारंपरिक Hingot युद्ध के दौरान 20 लोग झुलसे

IOA Elections में PT Usha को झटका, Saina Nehwal और Anju Bobby George जीतीं