एक लोकसभा व तीन विधानसभा क्षेत्रों के उप-निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण, प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 14, 2021

शिमला मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश, सी. पालरासु ने आज यहां बताया कि मंडी लोकसभा क्षेत्र और फतेहपुर, अर्की व जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों के उप-निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया आज पूर्ण हो गई। नामांकन-पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि, 13 अक्तूबर, 2021, तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को आगे बढ़ाने के हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की

अर्की विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी रत्न सिंह पाल, कांग्रेस पार्टी के संजय और निर्दलीय जीत राम प्रत्याशी हैं। उन्होंने बताया कि फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच प्रत्याशियों में भाजपा के बलदेव ठाकुर, इंडियन नेशनल कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के पंकज कुमार दर्शी और निर्दलीय प्रत्याशी डाॅ. अशोक कुमार सोमल व डाॅ. राजन सुशान्त शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: नवमी के दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरुप की पूजा करते हैं

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से चार उम्मीदवारों में भाजपा की नीलम सरैईक, इंडियन नेशनल कांग्रेस के रोहित ठाकुर, निर्दलीय प्रत्याशी चेतन सिंह बरागटा और सुमन कदम शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Assam के Golaghat में 30 Tokay Gecko बरामद, वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम

Working Women के लिए आसान है 4-Day Skin Cycling, रात में त्वचा को मिलेगा पूरा पोषण

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल

Haryana के पूर्व सैनिक Lal Chand Godara ने 85 साल की उम्र में IGNOU से किया MA