नवमी के दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरुप की पूजा करते हैं

sidhidatri devi

महानमी को मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से सभी प्रकार के भय, रोग और शोक का समापन हो जाता है। मां सिद्धिदात्री की कृपा से व्यक्ति को सभी प्रकार की सिद्धियां प्राप्त होती हैं। अनहोनी से भी सुरक्षा प्राप्त होता है और मृत्यु पश्चात मोक्ष भी मिलता है। महानवमी के दिन कन्या पूजन और नवरात्रि हवन का भी विधान है।

शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि आज 14 अक्टूबर दिन गुरुवार को है। प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी में शारदीय नवरात्र  नवमी को आज श्रद्धालु दर्शनों को जुटे हैं। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महानवमी कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें: नवरात्र मेला के दौरान एक दिन में दस लाख रूपये से अधिक का चढावा, इससे पहले इतनी राशी मंदिर की गोलक में एक दिन में जमा ही नहीं हुई

इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की महानवमी 14 अक्टूबर को है। महानवमी के दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरुप की पूजा करते हैं। महानमी को मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से सभी प्रकार के भय, रोग और शोक का समापन हो जाता है। मां सिद्धिदात्री की कृपा से व्यक्ति को सभी प्रकार की सिद्धियां प्राप्त होती हैं। अनहोनी से भी सुरक्षा प्राप्त होता है और मृत्यु पश्चात मोक्ष भी मिलता है। महानवमी के दिन कन्या पूजन और नवरात्रि हवन का भी विधान है।

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः। 

इसे भी पढ़ें: हजारों की तादाद में पडोसी राज्यों से आये श्रद्धालु दुर्गाष्टमी पर ज्वालामुखी में नतमस्तक

ज्वालामुखी संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रबल शास्त्री ने बताया कि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का प्रारंभ 13 अक्टूबर दिन बुधवार की रात 08:07 बजे से हो गया है। इसका समापन 14 अक्टूबर दिन गुरुवार शाम 06:52 बजे हो रहा है। ऐसे में इस वर्ष महानवमी का व्रत 14 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस दिन ही मां सिद्धिदात्री की पूजा होगी।आज प्रात: स्नान आदि से निवृत्त होकर महानवमी व्रत और मां सिद्धिदात्री की पूजा का संकल्प लें। फिर मातारानी को अक्षत्, पुष्प, धूप, सिंदूर, गंध, फल आदि समर्पित करें। उनको विशेषकर तिल का भोग लगाएं। नीचे दिए गए मंत्रों से उनकी पूजा करें। अंत में मां सिद्धिदात्री की आरती करें। मां दुर्गा को खीर, मालपुआ, मीठा हलुआ, पूरणपोठी, केला, नारियल और मिठाई बहुत पसंद है। माता रानी को प्रसन्न करने के लिए आप इनका भोग लगा सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़