बुलंदियों पर नोरा फतेही की किस्मत, एक बार फिर प्राप्त की ये बड़ी सफलता

By रेनू तिवारी | Mar 03, 2021

सोशल मीडिया पर कब क्या चीज वायरल और ट्रेंड होने लग जाए ये कहना थोड़ा मुश्किल है लेकिन एक्ट्रेस नोरा फतेही की किस्मत इस समय काफी अच्छी चल रही है। नोरा के डांस को लोग काफी पसंद करते हैं इस लिए उनके हर गाने को फैंस खुल कर पसंद करते हैं। दिलबर-दिलबर सॉन्ग की एक्ट्रेस एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 4 फरवरी को रिलीज़ नोहा के सुपर-डूपर सॉन्ग छोड़ देंगे एक बार फिर ट्रेंड हो रहा है। इस बार ट्रेंड होने का कारण सॉन्ग की सफलता है। नोरा फतेही का छोड़ देंगे सॉन्ग यूट्यूब पर काफी ज्यादा बार देखा जा चुका है। अब तक इस गाने पर 150 मीलियन व्यूज आ चुके हैं। इस बात की जानकारी नोरा ने  इंस्टाग्राम पर शेयर की है। गाने को टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

इसे भी पढ़ें: DHAMAKA: शो की लाइन बोलते हुए चीखने लगे कार्तिक आर्यन, प्राइम टाइम शो छोड़ा! 

छोड़ देंगे गाने को राजस्थान में शूट किया गया है और इसका संगीत वीडियो को अरविंद खैरा द्वारा निर्देशित किया गया है। गाने में नोरा फतेही जिस अवतार में देखी गयी इस तरह से वह पहले किसी और गाने में नहीं देखी गयी है। नर्तकी-अभिनेत्री को अपने भीतर के गुस्से को पर्दे पर अभियन के दौरान दिखाते हुए देखा गया। गाने की स्टोरी में वह दिल टूटने का बदला लेती है और बदला लेने के लिए निकल पड़ती है। संगीत वीडियो में ईहान भट भी हैं।

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे