मणिपुर जल आपूर्ति परियोजना पर बोले शाह, पूर्वोत्तर का विकास और समृद्धि हमेशा सरकार की रही प्राथमिकता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर जल आपूर्ति परियोजना के लिये बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और कहा कि पूर्वोत्तर का विकास एवं समृद्धि हमेशा ही उनकी सरकार की प्राथमिकता रही है। शाह ने कहा कि यह परियोजना 2.8 लाख परिवारों से अधिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराएगी और मणिपुर में रोजगार के काफी संख्या में अवसर सृजित करेगी। प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को इस परियोजना की आधारशिला रखी। शाह ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्वोत्तर क्षेत्र का विकास एवं समृद्धि हमेशा ही मोदी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता रही है। अपनी अनवरत कोशिशों से, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 3,054 करोड़ रुपये की लागत वाली मणिपुर जल आपूर्ति परियोजना की आधारशिला रखी। मैं इस अभूतपूर्व परियोजना के लिये प्रधानमंत्री को बधाई देता हूं। ’’ 

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज