हर दिन उत्तर कोरिया कर रहा मिसाइल का परीक्षण, युद्ध से बचाव के लिए हो रहा सबकुछ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2022

सियोल।उत्तर कोरिया ने कहा है कि देश के नेता किम जोंग उन ने एक हाइपरसोनिक मिसाइल के सफल परीक्षण का निरीक्षण किया। किम जोंग उन का दावा है कि इससे देश के परमाणु ‘‘युद्ध से बचाव’’ की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया द्वारा दी गई बुधवार की खबर से एक दिन पहले अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान की सेनाओं ने कहा था कि उन्हें पूर्वी समुद्र में उत्तर कोरिया द्वारा एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किए जाने का पता चला है। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने कहा कि मंगलवार के प्रक्षेपण में एक हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल शामिल था, जिसने रॉकेट बूस्टर से छोड़े जाने के बाद 1000 किलोमीटर दूर समुद्र में एक लक्ष्य को मार गिराने से पहले ‘‘ग्लाइड जंप फ्लाइट’’ और ‘‘कॉर्कस्क्रू करतब’’ का प्रदर्शन किया। एजेंसी द्वारा जारी तस्वीरों में एक नुकीले शंकु के आकार के पेलोड के साथ एक मिसाइल को आसमान में उड़ते देखा गया, जो नारंगी रंग की लपटों का निशान छोड़ रही थी और किम शीर्ष अधिकारियों के साथ एक छोटे से केबिन से उसे देख रहे थे।

इसे भी पढ़ें: माली पर प्रतिबंधों के लिए संयुक्त राष्ट्र के समर्थन को रूस और चीन ने बाधित किया

अमेरिका हिंद प्रशांत कमान ने कहा कि इस परीक्षण ने ‘‘(उत्तर कोरिया के) अवैध हथियार कार्यक्रम’’ को उजागर किया है, लेकिन अमेरिकी क्षेत्र या उसके सहयोगियों के लिए तत्काल कोई खतरा नहीं है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि उत्तर कोरिया की मिसाइल ने उत्तर कोरिया के पूर्वी तट पर समुद्र में उतरने से पहले 700 किलोमीटर की उड़ान भरी। मंगलवार के प्रक्षेपण के बाद ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि उत्तर कोरिया ने अपने पिछले परीक्षण की तुलना में अधिक उन्नत क्षमता का प्रदर्शन किया, हालांकि इस बारे में उन्होंने विस्तार से नहीं बताया।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी