बिना टीकाकरण कोरोना पर लगाम लगाएगा उत्तर कोरिया? कोविड से मरने वालों की संख्या 27 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2022

सियोल।उत्तर कोरिया ने शनिवार को देश में बुखार से जूझ रहे 21 और लोगों की मौत की पुष्टि की। उसने 174,440 नए मरीजों में बुखार के लक्षण उभरने की जानकारी भी दी। उत्तर कोरिया अपनी बिना टीकाकरण वाली आबादी में कोविड-19 के प्रसार पर लगाम लगाने में संघर्ष कर रहा है। नई मौतें और मामले शुक्रवार को सामने आए। इससे अप्रैल के अंत से देश में तेजी से फैले बुखार से अब तक जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है, जबकि कुल मरीजों का आंकड़ा 5,24,440 पर पहुंच गया है।

इसे भी पढ़ें: जो अमेरिका से नहीं डरा उसे कोरोना ने डराया, सनकी तानाशाह पहली बार मास्क में नजर आया

उत्तर कोरियाई प्रशासन ने बताया कि लगभग 2,43,630 लोग ठीक हो चुके हैं और 2,80,810 संक्रमित पृथकवास में हैं। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने शनिवार को सत्तारूढ़ पार्टी की पोलित ब्यूरो की बैठक के दौरान प्रकोप को ऐतिहासिक रूप से सबसे बड़ी उथल-पुथल के रूप में वर्णित किया। उन्होंने अधिकारियों को कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के चीन के उपायों से सीख लेने का निर्देश दिया। साथ ही लोगों से महामारी से लड़ने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती