उत्तर कोरिया ने एक नहीं 2 मिसाइलें समुद्र में दागीं, जापान के लिए बढ़ा खतरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2022

सियोल। दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि अमेरिका के साथ ठप पड़े कूटनीति संबंधों और वैश्विक महामारी के मद्देनजर सीमा बंद होने के बीच अपनी सेना की ताकत प्रदर्शित करने के एकमात्र लक्ष्य के साथ उत्तर कोरिया ने सोमवार को दो संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइलें समुद्र में दागीं। इस महीने उसके द्वारा किया गया यह चौथा प्रक्षेपण है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि उत्तर कोरिया ने दो कम दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइलें सुनान में एक स्थान से दागीं, लेकिन मिसाइल कितनी दूर जाकर गिरी इसकी तत्काल कोई जानकारी नहीं दी। सुनान में प्योंगयांग का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। अमेरिकी हिंद-प्रशांत कमान ने कहा कि मिसाइलों ने अमेरिकी कर्मियों, क्षेत्र या उसके सहयोगियों के लिए तत्काल कोई खतरा उत्पन्न नहीं किया, लेकिन उत्तर कोरिया के ‘‘अवैध’’ हथियार कार्यक्रम के अस्थिर प्रभाव को रेखांकित किया है। जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने कहा कि मिसाइलें जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर गिरीं।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका : ओरेगन कंसर्ट स्थल के बाहर छह लोगों को मारी गई गोली, संदिग्ध अब भी फरार

कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन रियायतें पाने के लिए बातचीत से पहले अपने पड़ोसियों तथा अमेरिका पर मिसाइल प्रक्षेपण और अन्य खतरों के माध्यम से दबाव डालने की कोशिश कर रहे हैं। उत्तर कोरिया के ताजा मिसाइल परीक्षणों के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन ने पिछले सप्ताह एशियाई देश के पांच अधिकारियों पर कई प्रतिबंध लगा दिए थे। वहीं, उत्तर कोरिया ने इस कार्रवाई के बाद प्रशासन पर निशाना साधते हुए चेतावनी दी थी कि अगर अमेरिका अपने ‘‘टकराव वाले रुख’’ पर कायम रहता है, तो उसके खिलाफ कड़ी एवं स्पष्ट कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Festival Season से पहले Sugar Price में भारी उछाल, सरकार ने Import Duty हटाने और स्टॉक लिमिट पर शुरू किया विचार

पाकिस्तान में अक्टूबर से क्रिकेट का घमासान, श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ खेलेगा त्रिकोणीय श्रृंखला

Manchester City के Midfield में मची खलबली, Rodri के बाद Tijjani Reijnders ने भी Al Qadsiah से मिलाया हाथ

Jose Mourinho का बड़ा खुलासा: Real Madrid के प्रस्ताव पर संशय में थे Rodri, इसलिए Barcelona जाना ही बेहतर