उत्तरी सेना कमांडर ने उपराज्यपाल को जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2019

जम्मू। सेना की उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने सोमवार को राजभवन में उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया। राजभवन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। केंद्र शासित प्रदेश के रुप में राज्य के पुनर्गठन के बाद 31 अक्टूबर को नए केंद्र शासित प्रदेश के पहले उपराज्यपाल के रूप में पदभार संभालने के बाद मूर्मू और उत्तरी सेना के कमांडर के बीच यह पहली मुलाकात थी।

प्रवक्ता ने कहा, “उपराज्यपाल सिंह ने उपराज्यपाल को अंतर्राष्ट्रीय सीमा, वास्तविक नियंत्रण रेखा और नियंत्रण रेखा के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था और सेना द्वारा चलाए जा रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों की समग्र स्थिति के बारे में जानकारी दी।” उन्होंने कहा कि मुर्मू और सेना कमांडर ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा वातावरण से संबंधित कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: प्रभासाक्षी की 18वीं वर्षगाँठ पर शाजिया इल्मी ने डिडीटल मीडिया और सोशल मीडिया की भूमिका पर कही ये बात

प्रमुख खबरें

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant

SIR से 93 लाख नाम हटाकर BJP की मदद का आरोप, Mamata Banerjee ने CEC से मांगा इस्तीफा

Gujarat CID ने चुनावी चंदे में 314 करोड़ की कर चोरी पर तीन दलों पर दर्ज की FIR

Election Commission पर DK Shivkumar का बड़ा हमला, CEC की गिरफ्तारी और SIR रद्द करने की मांग