UP में संक्रमण दर कम होने पर भी टेस्टिंग जारी, 53 जिलों में नहीं मिला एक भी नया मामला

By प्रेस विज्ञप्ति | Jul 26, 2021

अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के साथ-साथ अभिनव प्रयोग करते हुए आशिंक कोरोना कर्फ्यू तथा टीकाकरण से प्रदेश में दूसरी लहर के कोरोना संक्रमण को नियंत्रित किया गया है। इस अभिनव प्रयोग में कोरोना संक्रमण में निरन्तर कमी आ रही है। प्रदेश में संक्रमण अन्य प्रदेशों की तुलना में न्यूनतम स्तर पर है। उन्होंने बताया कि 53 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 22 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। प्रदेश में सक्रिय मामले कम होने पर भी कोविड-19 के टेस्ट करने की संख्या घटाई नहीं की जा रही हैं। सर्विलांस के माध्यम से निगरानी समितियों द्वारा घर-घर जाकर लोगों का हालचाल लिया गया तथा किसी प्रकार के संक्रमण के लक्षण होने पर टेस्ट के साथ बेहतर इलाज की भी व्यवस्था की गयी है। 

इसे भी पढ़ें: चुनावी राज्यों में भाजपा के लिए जमीन तैयार कर रहा संघ, सामने हैं कई बड़ी चुनौतियां 

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में 3,71,99,189 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 72,13,587 दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक कुल 4,44,72,776 डोजें लगायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत बच्चों के लिए आईसीयू बेड के साथ-साथ आवश्यक बेड तैयार कर लिये गये है तथा 234 ऑक्सीजन प्लांट भी अस्पतालों में संचालित हो गये है। निजी अस्पताल ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करने में सहयोग करे। प्रदेश में कोविड संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए कोविड प्रोटोकाल का भी पालन करे।

प्रमुख खबरें

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द

नेपाल के Mount Manaslu में हिमस्खलन से भारतीय मूल के जर्मन पर्वतारोही और शेरपा की मौत

PM Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर Vadnagar और Varanasi के बीच दो बाइक रैलियां