भाजपा संसदीय दल की बैठक में PM मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- संसद नहीं चलने देना लोकतंत्र और जनता का अपमान है

By अनुराग गुप्ता | Aug 03, 2021

नयी दिल्ली। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष संसद नहीं चलने दे रहा है। यह संसद, संविधान, लोकतंत्र और देश की जनता का अपमान है। दरअसल, पेगासस, कृषि कानून समेत कई मुद्दों को लेकर संसद की कार्यवाही लगातार बाधित हो रही है। 

इसे भी पढ़ें: अधीर रंजन चौधरी का दावा, भाजपा की मनमानी के चलते सहयोगी छोड़ रहे साथ, हो सकता है जेडीयू भी चली जाए

वहीं, दूसरी तरफ विपक्ष ने सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है। राहुल गांधी के न्योते पर कई प्रमुख विपक्षी दलों के नेता कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में नाश्ते पर मिले और रणनीति पर चर्चा की। इस बैठक को लेकर खड़गे ने कहा कि संसद में सरकार को घेरने की साझा रणनीति पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाई गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी दल एकजुट हैं। हालांकि इस बैठक में बसपा और आम आदमी पार्टी के नेता शामिल नहीं हुए।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर