पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में बेल्जियम से हारा भारत, अब कांस्य के लिए खेलेगा; PM मोदी ने किया ट्वीट

India vs Belgium Hockey Live Score Tokyo Olympics 2020
निधि अविनाश । Aug 3 2021 8:25AM

इस बीच भारत और बेल्जियम के बीच पुरुष हॉकी सेमीफाइनल के पहले हाफ के बाद स्कोर 2-2 है। भारत मंगलवार को तोक्यो ओलंपिक सेमीफाइनल में खेलते हुए देश में खेल में गौरव वापस लाना चाहता है। पुरुषों की हॉकी टीम ने 49 साल के अंतराल के बाद खेलों में सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में बेल्जियम से 5-2 से हार गई है। अब भारतीय टीम कांस्य पदक के लिए खेलेगी।एलेक्जेंडर हेंड्रिक की हैट्रिक की बदौलत बेल्जियम ने पहले पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में भारत को 5-2 से हराया है। वे लगातार दूसरे ओलंपिक फाइनल में प्रवेश करेंगे, जबकि भारत कांस्य के लिए जर्मनी या ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा। भारत के लिए हरमनप्रीत और मनदीप ने गोल किए। बता दें कि पुरुषों की हॉकी टीम ने 49 साल के अंतराल के बाद खेलों में सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, जीत-हार जीवन का हिस्सा है। #Tokyo2020 पर हमारी पुरुष हॉकी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और यही मायने रखता है। टीम को अगले मैच और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। भारत को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है"।

इसे भी पढ़ें: महिला हॉकी टीम के पहली बार ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंचने पर भारतीयों ने मनायी खुशी

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय पुरूष हॉकी टीम का हौसला बढ़ाते हुए टीम को शुभकामनाएं दी था। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, मैं भारत और बेल्जियम का हॉकी पुरुष सेमीफाइनल देख रहा हूं।हमें हमारी टीम और उनके कौशल पर गर्व है। उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं!।बता दें कि इस मैच के लिए  सीआरपीएफ जवानों ने जम्मू में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का उत्साहवर्धन करते हुए 'जीतेगा भाई जीतेगा, भारत जीतेगा' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। वहं पुरुष हॉकी टीम के परिवार के सदस्य गुरजंत सिंह को अमृतसर में अपने घर पर भारतीय टीम के लिए चीयर कर रहे थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़