Padded Bra Myths: Padded Bra से जुड़े इन Myths पर न करें यकीन, Lingerie चुनते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

By अनन्या मिश्रा | Jan 23, 2026

महिलाओं के किसी भी कपड़े के साथ पहनने के लिए सबसे जरूरी ब्रा होती है। इसको महिलाएं सहज महसूस करने के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए भी पहनती हैं। एक सही साइज की ब्रा किसी भी कपड़े को परफेक्ट स्टाइल और कंफर्टेबल लुक देने के लिए काफी होती है। लेकिन अगर आपने गलत साइज की ब्रा पहनी है, तो फिर आपकी सारी ड्रेसिंग स्टाइल बिगड़ जाती है। वहीं लोगों के सामने शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें:  क्या रोजाना पैडेड ब्रा पहन सकते हैं? जानें इसे पहनने के फायदे

जानिए किसे पहननी चाहिए पैडेड ब्रा

बता दें कि आज के समय में मार्केट में आपको कई तरह की ब्रा मिल जाएंगी। लेकिन लगभर हर लड़की की वार्डरोब में पैडेड ब्रा जरूर होनी चाहिए। अधिकतर लड़कियों को ऐसा लगता है कि यह ब्रा सिर्फ उन लोगों के लिए है, जिनका ब्रेस्ट साइज छोटा है। लेकिन ऐसा नहीं है, पैडेड ब्रा सिर्फ स्तनों को बड़ा दिखाने के लिए नहीं पहनी जाती है, बल्कि यह ब्रा कंफर्टेबल दिखने के लिए पहनी जाती है।

मार्केट में आपको दो तरह की पैडेड ब्रा मिलती है। एक छोटे स्तनों के लिए और दूसरी बड़े स्तनों के लिए होती है। इस तरह की ब्रा में पतले पैड लगे होते हैं, जिनको बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाएं आसानी से पहन सकती हैं और कंफर्टेबल लुक पा सकती हैं।

निप्पल कवर करती है

कई महिलाएं ऐसा कपड़ा पहनती हैं, जिसमें निप्पल का साफतौर पर निप्पल का शेप दिखने लगता है, जोकि कई बार शर्मिंदगी का कारण बनता है। लेकिन अगर आप पैडेड ब्रा लेती हैं, तो इसको पहनने से आप वेस्टर्न ड्रेस में भी कई तरह की मुश्किलों से बच सकती हैं। 

ब्रा की सही साइज

पैडेड ब्रा खरीदने के दौरान आपको ध्यान रखना चाहिए कि इसका साइज सही हो। क्योंकि अगर आपने गलत साइज की ब्रा खरीद ली, तो यह आपके किसी काम की नहीं होगी। क्योंकि गलत साइज ब्रा की फिटिंग सही नहीं आएगी। अगर आपका ब्रेस्ट साइज बड़ा और आपने गलत साइज की ब्रा पहनी, तो इससे आपका पूरा लुक बेकार दिख सकता है। इसलिए हमेशा सही साइज की ब्रा लेनी चाहिए। सही साइज की ब्रा का चुनाव करने से आप खुद को स्टाइलिश दिखाने के साथ कपड़ों के प्रति कॉन्फिडेंट दिखाएगा।

प्रमुख खबरें

Kolkata Derby का रोमांचक ड्रॉ, ISL खिताब की जंग अब Final Day पर, फैंस की थमीं सांसें

Crude Oil 110 डॉलर पार, रुपये ने तोड़ा सारा Record, पहली बार Dollar के मुकाबले 96 के पार पहुंचा

Goldman Sachs की रिपोर्ट में बड़ा दावा, दुनिया का सबसे बड़ा Steel Market बन रहा India

IPL में King Kohli का विराट कीर्तिमान, RCB के लिए बतौर ओपनर 5500 रन पूरे