यश दयाल ही नहीं ये क्रिकेटर्स भी यौन शोषण के केस में फंस चुके हैं, लिस्ट में 2 वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी भी शामिल

By Kusum | Jul 08, 2025

आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं। दरअसल, उनके खिलाफ पुलिस ने धारा 69 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। यश दयाल पर शादी का झूठा वादा कर यौन शोषण का आरोप लगा है। साथ ही उनके खिलाफ जिस धारा के तहत एफआईआर हुई है वो गैरजमानती है। अगर यश दयाल दोषी पाए गए तो उन्हें 10 साल की लंबी सजा हो सकती है। हालांकि, यश दयाल पहले क्रिकेटर नहीं हैं जिनपर यौन शोषण के आरोप लगे हैं उसने पहले कई खिलाड़ियों ने ऐसे केस का सामना किया है और इनमें 2 वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी भी शामिल हैं। 

दुनिया भर में कई क्रिकेटर ऐसे हैं जिनपर कभी ना कभी यौन शोषण के आरोप लगे हैं। जिससे उनके करियर पर इसका प्रभाव देखने को भी मिला है। हालांकि, उनमें से कुछ क्रिकेटर्स पर आरोप साबित नहीं हो पाए। 

 लसिथ मलिंगा

 श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने अपने गेंदबाजी के दम पर दुनिया भर में एक मुकाम हासिल किया है। पूरी दुनिया में आज भी कई लोग उनकी गेंदबाजी के कायल हैं। लेकिन मलिंगा भी यौन शोषण के मामले में बुरी तरह फंस चुके हैं। उनपर एक महिला ने सोशल मीडिया पर ये घिनौना आरोप लगाया था लेकिन उनके खिलाफ कोई औपचारिक केस नहीं हुआ। फिलहाल, लसिथ मलिंगा मौजूदा समय में आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच हैं। 

अर्जुन रणतुंगा

वहीं श्रीलंका के ही 1996 में वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा पर भी साल 2018 में होटल में छेड़छाड़ का आरोप लग चुका है। लेकिन उन पर भी कोई औपचारिक केस दर्ज नहीं हुआ।  

रुबेल हुसैन

 बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन पर रेस का केस दर्ज हो चुका है। साल 2015 में एक बांग्लादेशी एक्ट्रेस ने उनपर बलात्कार का आरोप लगाय था। बाद में उस अभिनेत्री ने मामला वापस ले लिया जिसके बाद वो वर्ल्ड कप खेल पाए।

मकाया एंटीनी 

 साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मकाया एंटीनी के खिलाफ भी रेप का केस दर्ज हुआ था। वो दोषी भी करार दिए गए थे लेकिन बाद में अपील में वो बरी हो गए। उन पर एक घरेलू महिला कर्मचारी ने रेप का आरोप लगाया था। 

अमित मिश्रा 

 इसके अलावा 2015 में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अमित मिश्रा भी यौन उत्पीड़न के मामले में फंस गए थे। बेंगलुरु में ये केस हुआ था लेकिन बाद में ये मामला वापस ले लिया गया था। 

ल्यूक पोमर्सबैक

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और आईपीएळ में आरसीबी के लिए खेलने वाले ल्यूक पोमर्सबैक भी आईपीएल के दौरान छेड़छाड़ और हिंसा के मामले में फंस गए थे। इस मामले में भी बाद में शिकायत करने वाली लड़की ने आरोप वापस ले लिया। 

इंग्लैंड के इन दो खिलाड़ियों पर लगा आरोप

इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेटर एलेक्स हेपबर्न और शिव ठाकौर तो रेप और यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी पाए जा चुके हैं। साल 2019 में हेपबर्न पर अपने साथी क्रिकेटर की दोस्त के साथ रेप का आरोप लगा था और बाद में वो दोषी पाए गए। जांच में यहां तक खुलासा हुआ था कि ये खिलाड़ी शर्त लगाकर यौन उत्पीड़न करता था। शिव ठाकौर की बात करें तो ये खिलाड़ी 2017 में दो महिलाओं के सामने अश्लीलता का दोषी पाया गया जिसके बाद उन्हें समुदाय सेवा की सजा दी गई और वो 5 साल के लिए यौन उत्पीड़न अपराधी की लिस्ट में रहे। 

प्रमुख खबरें

भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए खुला, संसद से नया कानून पास

Bangladesh: शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका में हिंसा, भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर असर

निफ्टी और सेंसेक्स में चार दिन बाद तेजी, वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा

Adani Group का बड़ा दांव: एयरपोर्ट कारोबार में पांच साल में ₹1 लाख करोड़ निवेश की योजना