'जो संभाजी का अपमान करेगा उसे छोड़ेंगे नहीं', औरंगजेब विवाद पर विधानसभा में दहाड़े एकनाथ शिंदे

By अंकित सिंह | Mar 06, 2025

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सपा विधायक अबू आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया है। शिंदे ने संवाददाताओं से कहा, "महाराष्ट्र के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें निलंबित कर दिया है।" उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज का अपमान करने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शेगा। यह तो केवल पहला कदम है। उन्हें सिर्फ यह संकेत दिया गया है कि अगर उन्होंने दोबारा ऐसा कुछ किया तो महाराष्ट्र उन्हें माफ नहीं करेगा। 

इसे भी पढ़ें: विधायक रवि राणा ने औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की, कहा- अबू आजमी ने महाराष्ट्र का किया अपमान

आज़मी ने कथित तौर पर कहा था कि औरंगज़ेब एक "क्रूर प्रशासक" नहीं था और उसने "कई मंदिर बनवाए"। उन्होंने कहा कि मुगल सम्राट और छत्रपति संभाजी महाराज के बीच लड़ाई राज्य प्रशासन के लिए थी, न कि हिंदू और मुस्लिम के बारे में। मुगल बादशाह औरंगजेब पर अपनी टिप्पणी को लेकर चल रहे महाराष्ट्र बजट सत्र की पूरी अवधि के लिए निलंबित किए जाने पर अबू आजमी ने निराशा व्यक्त की। मुगल बादशाह औरंगजेब पर अपनी टिप्पणी को लेकर चल रहे महाराष्ट्र बजट सत्र की पूरी अवधि के लिए निलंबित किए जाने पर अबू आजमी ने निराशा व्यक्त की।

प्रमुख खबरें

Ramlila Maidan में INDIA Bloc की रैली आज, वोट चोरी और चुनाव आयोग के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरेगा विपक्ष

Senegal में Youth Olympic Games का आगाज, पहली बार अफ्रीकी जमीन पर महाकुंभ

Indian Bank ने EV Charging ढांचे के लिए 100 करोड़ रुपये कर्ज देने का बनाया लक्ष्य

Ahoi Ashtami पर तारों की पूजा के बाद होगा पारण, संतान को मिलेगी दीर्घायु