पहली बार विश्व कप में भारत से नहीं हारे, यह सब चलता है: सरफराज अहमद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2019

लंदन। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद विश्व कप में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से मिली हार से चिंतित नहीं है और उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को अच्छे प्रदर्शन का यकीन है।पाकिस्तान ने अभी तक पांच में से एक ही मैच जीता है लेकिन भारत से 89 रन से मिली हार के बाद उसे काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है। सरफराज ने कहा कि वह पहली बार विश्व कप में भारत से नहीं हारे है और यह सब चलता है। उन्होंने आईसीसी की वेबसाइट पर कहा कि भारत के खिलाफ मैच के बाद से भी सब कुछ ठीक है।

इसे भी पढ़ें: पाक टीम से सरफराज ने कहा- ज़लालत झेलने को तैयार रहें, कुछ भी हो सकता है

उन्होंने कहा कि मनोवैज्ञानिक रूप में भारत के खिलाफ हारने से पाकिस्तान के कप्तान पर काफी दबाव पड़ता है। लोगों को लगता है कि हम हार गए लेकिन हम विश्व कप में पहली बार हम भारत से नहीं हारे। यह सब चलता है। उम्मीद है कि हम वापसी करेंगे। भारत से हारने के एक सप्ताह बाद पाकिस्तानी टीम यह मैच खेलेगी। 

इसे भी पढ़ें: भारत से मिली हार पर पाक मीडिया ने खिलाड़ियों पर फोड़ा ठीकरा

सरफराज ने कहा कि भारत से मिली हार हमारे लिये कठिन थी लेकिन मैच के बाद हमने अपने खिलाड़ियों को दो दिन का आराम दिया। उसके बाद से हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीम का मनोबल काफी ऊंचा है। हम मैच दर मैच फोकस कर रहे हैं और उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका को हरायेंगे। अभी हमारे लिये दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Harish Rawat के बयान पर भड़कीं Rekha Arya, पूर्व सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

कर्नाटक में निवेश बढ़ाएं, DK Shivakumar ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स को दिया सरकारी सहयोग का भरोसा

Washington DC फायरिंग में 1 शख्स की मौत और 4 घायल, हमलावर ने खुद को मारी गोली

Messi मैच विवाद: पूर्व खेल मंत्री Abdurahiman पर केस चलाने को राज्यपाल की हरी झंडी