टी-20 वर्ल्ड कप में विराट-राहुल नहीं बल्कि यह खिलाड़ी करेगा रोहित के साथ ओपनिंग !

By अंकित सिंह | Oct 09, 2021

आईपीएल के लीग मैच अब खत्म हो चुके हैं। आईपीएल की टॉप 4 टीम- दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता रही। इन सब के पीछे टी-20 विश्व कप में शामिल खिलाड़ी अपनी तैयारी करने में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि टी-20 विश्व कप में रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली या फिर केएल राहुल ओपनिंग कर सकते हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि एक और खिलाड़ी ओपनिंग के लिए अपना दावा मजबूत कर रहा है। और वह कोई और नहीं, बल्कि मुंबई इंडियंस के लिए आखिरी के दो पारी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले ईशान किशन हैं। ईशान किशन ने इस साल के आईपीएल में अपने आखिरी के दो पारी में शानदार बल्लेबाजी की। एक मैच में उन्होंने 32 गेंदों पर 84 रन बनाए तो वहीं दूसरे मैच में 25 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए। ऐसा इसलिए माना जा रहा है कि रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन टीम की ओपनिंग कर सकते हैं क्योंकि मुंबई इंडियंस के लिए दोनों ने ओपनिंग की और दोनों के बीच साझेदारी अच्छी रही। वहीं, ईशान किशन के एक बयान ने इस बात को लेकर भी चर्चा बढ़ा दी है। दरअसल, ईशान किशन ने कहा कि कप्तान विराट कोहली ने उनसे कहा है कि उन्हें टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में एक सलामी बल्लेबाज के रूप में देखा जा रहा है। ईशान किशन के इस बयान से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कहीं ना कहीं टीम इंडिया में उन्हें ओपनर के तौर पर रखा गया है और रोहित शर्मा के साथ ट्यूनिंग तथा वर्तमान फॉर्म को देखते हुए उनका दावा मजबूत हो रहा है। 

प्रमुख खबरें

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia