Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर नोट करें गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त, बन रहे हैं दुर्लभ योग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2025

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस दिन को गणेश चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस पर्व को पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इसी दिन से 10 दिनों तक चलने वाले गणेश महोत्सव की शुरूआत भी हो जाती है। कई प्रमुख जगहों पर भगवान गणेश के प्रतिमा भी स्थापित की जाती है और 10 दिनों तक धूमधाम से भगवान गणेश की पूजा की जाती है।

शुभ योग

गणेश चतुर्थी पर शुभ योग, शुक्ल योग और सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहे हैं। इसके साथ ही हस्त नक्षत्र और चित्रा नक्षत्र रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05:57 बजे से 06:04 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 05:57 बजे से 06:04 मिनट तक मान्य होगा। इस दिन शुभ योग सुबह से दोपहर 12:35 बजे तक मान्य होगा।

इस दिन न करें ये काम

गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रदर्शन नहीं करना चाहिए। इस दिन चंद्रोदय सुबह 09:28 मिनट पर होगा। वहीं चंद्रमा के अस्त होने का समय रात 08:57 मिनट तक रहेगा।

शुभ समय

धार्मिक मान्यता के मुताबिक भगवान गणेश का जन्म दोपहर में हुआ था। ऐसे में उनकी स्थापना इसी काल में होनी चाहिए। हिंदू पंचांग के मुताबिक इस बार 26 अगस्त की दोपहर 12:40 चतुर्दशी तिथि की शुरूआत होगी। जोकि 27 अगस्त की दोपहर 03:44 बजे तक मान्य रहेगी। 

शुभ मुहूर्त

27 अगस्त को 11:45 से 12:55 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। इस मुहूर्त में गणपति की प्रतिमा की स्थापना सबसे शुभ रहेगी। इसके अलावा 27 अगस्त की दोपहर 01:39 से शाम 06:05 बजे तक मुहूर्त शुभ है।

प्रमुख खबरें

Jammu and Kashmir | शोपियां के बाद अब पुलवामा में तहलका! CRPF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, साजिश नाकाम

Indonesia Forest Fire: बारिश के लिए 3000 लोगों ने पढ़ी विशेष नमाज

Pulwama में 2 संदिग्ध आतंकी मददगार गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने बरामद किए हथियार

Kashmiri Pandits पर हुए अत्याचार का चुन चुन कर हिसाब ले रही Modi सरकार, 1998 के Wandhama Massacre में 23 लोगों की निर्मम हत्या की फाइल दोबारा खोली