पांच मंजिला घर के एक बंकर में छिपा था कुख्यात गैंगस्टर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By निधि अविनाश | Mar 26, 2022

गुजरात में सूरत पुलिस ने गैंगस्टर साजिद गुलाम मोहम्मद उर्फ ​​सज्जू कोठारी को उसके घर के एक बंकर से गिरफ्तार कर लिया है। सूरत सिटी पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सज्जू कोठारी को सूरत के नानपुरा इलाके से गिरफ्तार किया है। बता दें कि, कोठारी को गिरफ्तार करने के लिए जो ऑपरेशन चलाया गया उसमें लगभग 40 पुलिस अधिकारी शामिल थे। कोठारी के खिलाफ दो बार गुजरात संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम कानून के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है। गौरतलब है कि, ​​सज्जू कोठारी जिस घर में छिपा था वो ग्राउंड प्लस पांच मंजिला इमारत थी और बिल्डिंग बाहर से बंद दी थी।

घर के दिवारों पर स्टील की स्पाइक्स लगी हुई थी। कोठारी को बाहर निकालने के लिए पुलिस को सीढ़ी का इस्तेमाल करना पड़ा। पुलिस सीढ़ी के जरिए पांच मंजिला बिल्डिंग पर पहुंची और खिड़की का शीशा तोड़ा। अंदर पहुंचे तो पुलिस की टीम ने घर के दीवारों को कई बार स्कैन किया और फिर फर्नीचर के दिवार को खटखटाया। पता चला कि दीवार अंदर से बिल्कुल खोखली है तब पुलिस ने जोर लगाकर शो केस के पीछे छिपे एक बंकर को ढूंढ निकाला। बंकर तक पहुंचने के लिए जो रास्ता था उसी के अंदर सज्जू कोठारी छिपा हुआ था। अपहरण, रंगदारी लूट और कई अन्य अपराधों में सज्जू कोठारी शामिल था।

प्रमुख खबरें

Election Commission विवाद पर Congress Working Committee मंगलवार को तय करेगी रणनीति

Akhilesh Yadav का दावा: 2027 में सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन और मदरसा शिक्षकों का वेतन होगा बहाल

Hormuz में US Spy Drone पकड़ने का दावा झूठा, CENTCOM ने IRGC के बयान को नकारा

MMDR Act के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ूंगा, नवीन पटनायक ने ओडिशा में किया विरोध का आह्वान