शंघाई मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंचे जोकोविच, ज्वेरेव से होगी भिड़ंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2018

शंघाई। सर्बिया के 14 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने शुक्रवार को केविन एंडरसन को 7-6, 6-3 से हराकर शंघाई मास्टर्स के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। यह 31 वर्षीय खिलाड़ी शानदार फार्म में है, उन्होंने विम्बलडन के बाद सिनसिनाटी मास्टर्स और अमेरिकी ओपन में जीत दर्ज की। वहीं फरवरी में वह कोहनी की चोट से जूझ रहे थे। 

जोकोविच अब शनिवार को ज्वेरेव से भिड़ेंगे जिन्होंने काइल एडमंड को 6-4 6-4 से हराकर अपने पहले शंघाई मास्टर्स सेमीफाइनल में जगह बनायी। शीर्ष वरीय और गत चैम्पियन रोजर फेडरर क्वार्टरफाइनल में केई निशिकोरी से भिड़ेंगे।

प्रमुख खबरें

Mumbai की अदालत ने क्रिकेट खिलाड़ी Prithvi Shaw को समन जारी किया

Amar Singh Chamkila की पहली पत्नी का खुलासा, अमरजोत के परिवार ने सब कुछ ले लिया था, मैं असहाय थी

IPL 2024: BCCI ने हर्षित राणा पर लगाया 100 फीसदी जुर्माना, DC के खिलाफ की थी ये हरकत

IPL 2024: आईपीएल प्लेऑफ में नहीं खेलेंगे इंग्लैंड के खिलाड़ी, पाकिस्तान को लेकर ECB ने जारी किया फरमान