अब Maharashtra के स्कूलों में नहीं पढ़ाई जाएगी हिंदी, खत्म की गई अनिवार्यता, सरकार ने जारी किया नया आदेश

By रितिका कमठान | Jun 18, 2025

हिंदी भाषा को लेकर महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश सामने आ गया है। सरकारी आदेश में ये जानकारी सामने आई है। ये आदेश उस समय में सामने आया है जब हिंदी को तीसरी भाषा अनिवार्य करने के लिए विवाद चल रहा है। इस बीच सरकार ने आदेश जारी कर बताया कि हिंदी तृतीय भाषा के रूप में सामान्य रूप से अध्ययन के लिए लागू होगी।

 

सरकारी आदेश में कही गई हैं ये बातें

सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा स्कूल शिक्षा 2024 के अनुसार अब से कक्षा 1 से 5 तक मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में तीसरी भाषा के रूप में हिंदी अनिवार्य होगी। अन्य माध्यम स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक तीन भाषाएं मराठी, अंग्रेजी और हिंदी पढ़ाई जाएंगी। कक्षा 6 से 10 के लिए भाषा नीति राज्य पाठ्यक्रम रूपरेखा-स्कूल शिक्षा के अनुसार होगी। 

 

हिंदी की जगह दूसरी भाषा चुन सकेंगे छात्र

सरकारी आदेश की मानें तो मराठी और अंग्रेजी माध्यम से स्कूलों में कक्षा एक से पांचवी कक्षा तक के लिए हिंदी अब तीसरी भाषा होने वाली है। छात्र अगर हिंदी की जगह किसी तीसरी भाषा के तौर पर अन्य भारतीय भाषा को पढ़ने के लिए चुनते हैं तो उन्हें इसकी अनुमति दी जाएगी। हालांकि स्कूल में ऐसे छात्रों की संख्या जो हिंदी की जगह अन्य भाषा सीखना चाहते हैं उनकी संख्या न्यूनतम 20 होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Congress Puducherry: कभी Congress का गढ़ रहे Puducherry में वापसी मुश्किल, Party के सामने अस्तित्व बचाने की चुनौती

संपत्ति विवाद पर Rajeev Chandrasekhar का पलटवार, बोले- डरा हुआ Congress ध्यान भटका रहा है।

Iran-US Ceasefire के बाद Kashmir में मनाया जा रहा जबरदस्त जश्न, शिया मुस्लिमों ने कहा, हमारा ईरान जीत गया

Tamil Nadu Election: तिरुवल्लूर में Udhayanidhi Stalin की हुंकार, बोले- हमने हर चुनावी वादा पूरा किया