केस अपडेट से लेकर जरूरी फैसलों तक, अब WhatsApp पर मिलेगी सुप्रीम कोर्ट के मामले की जानकारी

By अभिनय आकाश | Apr 25, 2024

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने गुरुवार को घोषणा की कि सुप्रीम कोर्ट व्हाट्सएप संदेशों के माध्यम से अधिवक्ताओं को वाद सूची, केस फाइलिंग और केस लिस्टिंग के बारे में जानकारी प्रसारित करना शुरू कर देगा। वाद सूची किसी विशेष दिन पर अदालत द्वारा सुनवाई के लिए निर्धारित मामलों की रूपरेखा तैयार करती है।  सीजेआई चंद्रचूड़ ने  कहा कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने एक छोटी सी पहल शुरू की। व्हाट्सएप मैसेंजर हमारे दैनिक जीवन में एक सर्वव्यापी सेवा रही है। न्याय तक पहुंच के अधिकार को मजबूत करने और न्यायिक प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए इसने एक शक्तिशाली संचार उपकरण की भूमिका निभाई है। 

इसे भी पढ़ें: हमारे कुछ सवाल थे और हमें जवाब मिल गए... VVPAT वेरिफिकेशन पर 40 मिनट हुई सुनवाई और फिर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित,

उन्होंने कहा कि भारत के मुख्य न्यायाधीश ने सुप्रीम कोर्ट का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर भी प्रदान किया और स्पष्ट किया कि वह कोई भी संदेश या कॉल स्वीकार नहीं करेगा। सीजेआई चंद्रचूड़ के मार्गदर्शन में  सुप्रीम कोर्ट सक्रिय रूप से न्यायिक कार्यों के डिजिटलीकरण को आगे बढ़ा रहा है। 

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बीच MEA का बड़ा एक्शन, Iran से 1862 भारतीयों की सुरक्षित वापसी में मदद की

CM Nishant Kumar के नारों पर Nitish की मुस्कान, क्या Bihar में पक रही है कोई Political खिचड़ी?

नजफगढ़ का ‘प्रिंस’: जिसने आईपीएल का सपना पूरा करने के लिए कांस्टेबल की परीक्षा छोड़ दी थी

घुसपैठ से ध्यान भटकाने का खेल? Nishikant Dubey का आरोप- TMC ने Pakistan से दिलवाया बयान