चुनावी हार के बाद कांग्रेस में तकरार जारी, अब संदीप दीक्षित ने आलाकमान पर उठाए सवाल

By अंकित सिंह | Mar 15, 2022

पांच राज्यों में मिली चुनावी हार के बाद एक बार फिर से कांग्रेस में जबरदस्त तकरार देखने को मिल रही है। कांग्रेस के ही जी-23 के नेता अब आलाकमान के खिलाफ मुखर हो चुके हैं। हाल में ही कांग्रेस में सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाई थी जिसमें यह फैसला लिया गया कि फिलहाल सोनिया गांधी ही पार्टी का नेतृत्व करेंगी। इसके बाद से कपिल सिब्बल ने एक बयान देते हुए कहा कि 'घर की कांग्रेस सबकी कांग्रेस'। अब कपिल सिब्बल के बाद संदीप दीक्षित ने भी आलाकमान पर निशाना साधा। संदीप दीक्षित ने एक निजी चैनल से बातचीत में साफ तौर पर कह दिया कि एक वक्त था, जब इनके नाम पर वोट मिलते थे। आज कांग्रेस पार्टी पूरी तरीके से निष्क्रिय हो चुकी है। पार्टी में कोई फैसला नहीं हो पा रहा है।

इसे भी पढ़ें: टिकट बेचने के आरोपों से आहत हुए हरीश रावत, बोले- कांग्रेस मुझे निष्कासित कर दे, होली पर कर दो दहन

संगठनात्मक चुनाव होने तक अध्यक्ष बनी रहेंगी सोनिया, जल्द ‘चिंतन शिविर’ में तय होगी आगे की रणनीति

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में कहा कि ‘हम पार्टी के हित में किसी भी त्याग के लिए तैयार हैं।’ इसके बाद सीडब्ल्यूसी में शामिल नेताओं ने उनके नेतृत्व में भरोसा जताते हुए उनसे आग्रह किया कि संगठनात्मक चुनाव संपन्न होने तक वह पद पर बनी रहें। सीडब्ल्यूसी में शामिल नेताओं ने सोनिया गांधी से यह भी कहा कि वह कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए जरूरी बदलाव करें और सुधारात्मक कदम उठाएं। सोनिया गांधी की अध्यक्षता में करीब साढ़े चार घंटे तक हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में यह फैसला भी किया गया कि संसद का बजट सत्र संपन्न होने के तत्काल बाद एक ‘चिंतन शिविर’ का आयोजन किया जाएगा जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। 

प्रमुख खबरें

G20 बैठक: S Jaishankar ने कनाडा की विदेश मंत्री Anita Anand समेत कई समकक्षों से की चर्चा

Maharashtra SIR: मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की तारीख 13 नवंबर तक बढ़ी

Nashik में Simhastha Kumbh की पूर्व संध्या पर निकली महाध्वज ग्राम परिक्रमा

Kolkata भगदड़: बिहार के दो मृतकों के परिजनों को बंगाल सरकार ने दिए 25-25 लाख रुपये