अब America से व्यापार होगा आसान, 500 अरब डॉलर के टारगेट के लिए India-US Trade Portal की शुरुआत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2026

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य के साथ बुधवार को यहां भारत-अमेरिका व्यापार सुगमता पोर्टल की शुरुआत की। अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर आए मिस्री ने एक ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान इस पोर्टल की शुरुआत की। इस अवसर पर अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा सहित दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी और व्यापारिक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

पिछले वर्ष मई में भारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव को कम करने में अपनी भूमिका को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विवादित दावों और वाशिंगटन द्वारा नयी दिल्ली पर दंडात्मक शुल्क लगाए जाने के बाद संबंधों में गिरावट देखी गई थी। दोनों देशों ने फरवरी में आपसी रूप से लाभकारी व्यापार के संबंध में एक अंतरिम समझौते के ढांचे पर सहमति व्यक्त की थी।

प्रमुख खबरें

Patna Municipal Corporation नोटिस विवाद: CM Samrat Choudhary ने बनाई समिति

Gaggal Airport जमीन सौदों में 9 बेनामी लेनदेन मिले, CM Sukhu ने विधानसभा में बताया

New Audi Q3 Luxury SUV भारत में पेश, 204 HP पावर और Quattro AWD के साथ मार्केट में मचाएगी तहलका

Jaipur के SMS Hospital में महिला पर गिरा पंखा, सिर में आए 15 टांके