गोहत्या के आरोपियों पर रासुका और पुलिस के हत्यारों को छोड़ा गया: सिब्बल ने योगी से कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2019

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कथित गोहत्या के मामले के आरोपियों पर रासुका लगाए जाने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी सरकार में पुलिस अधिकारी की हत्या में शामिल लोगों को छोड़ दिया जाता है, जबकि गोहत्या के आरोपियों पर रासुका लगा दी जाती है। सिब्बल ने ट्वीट कर कहा कि वाह योगी जी !...गोहत्या के आरोपियों के लिए रासुका। पुलिस निरीक्षक सुबोध सिंह की हत्या में शामिल लोगों को छोड़ दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें: आलोक वर्मा की छुट्टी पर बोले सिब्बल, तोता उड़ जाता तो खुल जाते सारे राज

बुलंदशहर जिला प्रशासन ने स्याना तहसील में पिछले महीने हुई गोकशी की कथित घटना के संबंध में गिरफ्तार तीन लोगों पर सोमवार को कड़ा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया। स्याना के गांव महाव के बाहर खेतों में तीन दिसंबर को मवेशियों के कंकाल मिले थे जिसके बाद भीड़ ने उत्पात मचाते हुए चिंगरावठी पुलिस चौकी पर हमला कर दिया था। निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह (44) और चिंगरावठी के एक व्यक्ति सुमित कुमार (20) की इस हिंसा में गोली लगने से मौत हो गयी थी।

प्रमुख खबरें

Salman Khan firing case: सलमान के दुश्मनों पर बड़ा एक्शन! मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों पर MCOCA की धाराएं लगाईं

आज हम नरेंद्र मोदी की वजह से जिंदा हैं...बीजेपी लोकसभा उम्मीदवार के लिए वोट मांगते हुए बोले फडणवीस

Iran ने पुर्तगाली ध्वज वाले जहाज के चालक दल में शामिल भारतीय सदस्यों को राजनयिक पहुंच प्रदान की

LSG vs RR IPL 2024: लखनऊ के खिलाफ रॉयल्स ने जीता टॉस, यहां देखें प्लेइंग इलेवन