NT Rama Rao Birth Anniversry: राजनीति में धूमकेतू की तरह चमके थे एनटी रामा राव, जानिए दिलचस्प बातें

By अनन्या मिश्रा | May 28, 2025

अभिनेता, फिल्ममेकर और पूर्व मुख्यमंत्री रहे एनटी रामा राव का 28 मई को जन्म हुआ था। सिनेमा का मसीहा कहा जाता था। बता दें कि एनटी रामा राव ने राजनीति में भी कई ऐसे काम किए जिसके कारण उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। उनके राजनीति और सामाजिक कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर एनटी रामा राव के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

कर्नाटक में 28 मई 1923 को एनटी रामा राव जन्म हुआ था। वह किसान परिवार से ताल्लुक रखते थे। हालांकि गरीब परिवार में जन्में एनटी रामा राव ने अपने काबिलियत के दम पर एक बड़ी विरासत खड़ी कर दी थी। उन्होंने 20 साल की उम्र में मामा की बेटी बासव तारकम से शादी की थी। फिर साल 1993 में 70 साल की उम्र में तेलुगू राइटर लक्ष्मी पार्वती से दूसरी शादी की थी।

इसे भी पढ़ें: Jawaharlal Nehru Death Anniversary: लोकतंत्र के सबसे बड़े मार्गदर्शक थे जवाहर लाल नेहरू, ऐसा रहा सियासी सफर

फिल्मी सफर

एनटी रामा राव ने तेलुगू फिल्म 'माना देशम' से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। 50 के दशक में उनको कर्ण, कृष्ण और राम जैसे किरदारों में देखा गया और जनता का खूब प्यार भी मिला। उन्होंने स्क्रीन पर 17 बार श्रीकृष्ण का रोल अदा किया था। एनटी रामा राव ने करीब 300 से ज्यादा फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया। वहीं तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी जीता। रामा राव ने नंदी अवॉर्ड से लेकर फिल्मफेयर जैसे बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। 

एनटी रामा राव का वर्ल्ड रिकॉर्ड

साल 1982 में एनटी रामा राव ने राजनीति में आने का फैसला किया और कहा जाता है कि यह उनकी सोची-समझी राय थी। उन्होंने बताया कि वह अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त होकर अब राजनीति में आ रहे हैं और अपने प्रदेशवासियों की सेवा करना चाहते हैं। वह ऐसे शख्स थे, जिन्होंने रथ यात्रा का प्रचलन शुरू किया था। एनटी रामा राव ने 9 महीनों में करीब 40 हजार किमी से अधिक यात्रा की। इस दौरान वह तरह-तरह के लोगों से मिले और उनकी परेशानियों को जाना समझा। इस तरह से रामा राव का नाम 'गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में दर्ज हुआ।

राजनीतिक सफर

साल 1982 में एनटी रामा राव ने तेलुगू देशम पार्टी की स्थापना कर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की। जब से इस राज्य का गठन हुआ था, तब से यह कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। लेकिन एनटी रामा राव के नेतृत्व में रामा राव ने कांग्रेस की छवि को कमजोर कर दिया और सत्ता पर काबिज हुए। एनटी रामा राव की पार्टी ने चुनावों में जीत हासिल की और वह पहली बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। साल 1983 से 1994 तक एनटी रामा राव तीन बार राज्य के सीएम बने थे।

मृत्यु

वहीं 18 जनवरी 1996 को एनटी रामा राव ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026: 32 साल में कितना बदला फुटबॉल का महाकुंभ? USA 1994 से हर मामले में अलग

Girlfriend की Cute आदतें शादी के बाद Husband को क्यों लगती हैं Drama?

Pushya Nakshatra में शुक्र का गोचर, इन राशियों को मिलेगी Good Luck, Money की नहीं होगी कमी

Dubai में भीषण Road Accident, रुके ट्रक से टकराई बस, कई भारतीय कामगारों की दर्दनाक मौत