Russia Ukraine War: अमेरिका ने यूक्रेन को दिए ये हथियार तो आ जाएगी न्यूक्लियर तबाही, पुतिन के दोस्त जिनपिंग की सीधी धमकी

By अभिनय आकाश | Feb 07, 2023

हर गुजरते वक्त के साथ रूस और यूक्रेन की जंग और भीषण होती जा रही है।  तोप से गोले ही नहीं दागे जा रहे हैं, रूस के रणभूमि में न्यूक्लियर हथियार उतारे जाने का आशंका भी वक्त के साथ प्रबल होती जा रही है।  एटमी युद्ध का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। एक साल से जंग लड़ रहे पुतिन किसी भी वक्त परमाणु विस्फोट कर सकते हैं। पुतिन को हर हाल में जीत चाहिए और इससे कम कुछ भी नहीं। लेकिन यूक्रेन हथियार डालने को तैयार ही नहीं नजर आ रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन में डोनेट्स्क का क्षेत्र युद्ध में हॉट स्पॉट बना हुआ है, देश अब पूरे पूर्वी डोनबास क्षेत्र को जब्त करने के उद्देश्य से एक रूसी आक्रमण की तैयारी कर रहा है। वहीं यूक्रेन की तरफ से 24 फरवरी को रूस के भीषण हमले का दावा भी किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Chinese Balloons: भारत में भी जासूसी कर रहे हैं चीन के गुब्बारे? अंडमान के ऊपर से भरा था उड़ान, क्या हो सकता है काउंटर प्लान

रूस यूक्रेन युद्ध में चीन का क्या काम? 

वैसे तो जंग रूस और यूक्रेन के बीच चल रही है लेकिन पुतिन की तरफ से एटमी हमले की धमकी ड्रैगन देता नजर आ रहा है। रूस यूक्रेन का युद्ध परमाणु युद्ध में बदलने जा रहा है। रूस किसी भी वक्त यूक्रेन पर एटम बम दाग सकता है। ये ऐलान पुतिन ने नहीं बल्कि चीन के लाल सुल्तान शी जिनपिंग ने किया है। रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर चीन ने पहली बार जो कुछ कहा है उसने महाविनाश का बिगुल फूंक दिया है। ड्रैगन ने ऐलान कर दिया है कि अगर अमेरिका ने यूक्रेन को लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियार दिए तो उसी वक्त न्यूक्लियर तबाही आ जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: China Spy Balloon: 'जासूसी गुब्बारा' गिराने पर बोला चीन- राई का पहाड़ बनाना चाहता है अमेरिका

ड्रैगन की एटमी वॉर वाली धमकी 

अगर यूक्रेन परास्त नहीं हो रहा है तो इसकी बड़ी वजह अमेरिका और नाटो है। अमेरिका की अगुवाई में नाटो देश लगातार यूक्रेन को सैन्य मदद दे रहे हैं। इन्हीं पश्चिमी हथियारों से यूक्रेन अब तक युद्ध में टिका हुआ है। इस बात से पुतिन इतने गुस्से में है कि कभी भी एटमी हमला कर सर्वनाथ कर सकते हैं। रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर चीन ने जो खौफनाक चेतावनी दी है वो यही ऐलान कर रहा है कि पुतिन बहुत जल्द परमाणु प्रहार करने वाले हैं।  चीन के सरकारी भोंपू ग्लोबल टाइम्स ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि यूक्रेन को अमेरिकी मदद युद्ध को एटमी हमले की ओर धकेल रही है। ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि अगर अमेरिका की अगुवाई में नाटो देश यूक्रेन को इसी तरह लॉन्ग रेंज हथियार सप्लाई करते रहेंगे तो रूस यूक्रेन वॉर निश्चित रूप से नियंत्रण से बाहर हो जाएगा। चीन के सरकारी अखाबर ने कहा कि अगर पश्चिमी देश इसी तरह जंग को भड़काना जारी रखेंगे तो जंग एटमी वॉर में बदल जाएगा। 

प्रमुख खबरें

इन सब लोगों को बताऊंगी...13 मई की घटना का वीडियो आया सामने, CM आवास में स्वाति मालीवाल के साथ क्या हुआ था?

Health Tips: इन 5 चीजों को खाते ही शरीर में तेज हो जाएगा ब्लड सर्कुलेशन, आज से ही डाइट में करें शामिल

शीशमहल में हुए हाई वोल्टेज ड्रामे की पोल-खोलने वाली रिपोर्ट, 13 मई से लेकर अब तक क्या कुछ हुआ, कड़ी दर कड़ी पूरी कहानी

जो भ्रष्ट हैं उन्हें कोई नहीं बचा सकता, RJD पर Samrat Choudhary का वार, 4 जून को लालू परिवार बेरोजगार