बिहार में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 345 हुई, 68 नये मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2020

पटना। बिहार में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 68 नये मामले सामने आये जिसके साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढकर 345 हो गये हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के ताजा मामलों में मु़ंगेर जिले में 22, रोहतास में 16, भोजपुर में 07, पटना में 06, मधुबनी एवं औरंगाबाद में 05-05, लखीसराय में 03 तथा सारण, दरभंगा, नवादा एवं पूर्णिया में एक एक मामले शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मु़ंगेर जिले में कारोना वायरस संक्रमण के जो 22 नए मामले प्रकाश में आए हैं, उनमें 10 पुरुष तथा 12 महिलाएं शामिल हैं जिनकी उम्र सात से 45 साल के बीच है। संजय ने बताया कि इसके अलावा रोहतास जिले में 14 पुरुष एवं दो महिलाओं में, भोजपुर जिले में पांच पुरुष तथा दो महिलाओं में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी है। इनमें डेढ़ साल की दो बच्चियां भी हैं। उन्होंने बताया कि पटना जिले में पांच पुरूष एवं एक महिला जबकि मधुबनी जिले में तीन पुरूष एवं दो महिला तथा औरंगाबाद जिले में चार पुरूष एवं एक महिला में कोविड—19 की पुष्टि हुयी है। उन्होंने बताया कि इसी तरह लखीसराय में दो पुरुष तथा एक महिला, नवादा में एक महिला, सारण, दरभंगा तथा पूर्णिया में एक एक पु​रूष में इस वायरस की पुष्टि हुयी है। संजय ने बताया कि इन सभी मामलों के संपर्कों के बारे में पता लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गयी थी। बिहार के कुल 38 जिलों में से 25 जिले कोविड—19 प्रभावित हो गये हैं। 

इसे भी पढ़ें: नीतीश ने PM मोदी के सामने उठाया कोटा में फंसे छात्रों का मुद्दा, कहा- देश में हो एक नीति

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार