बिहार में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 346 हुई, 69 नये मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2020

पटना। बिहार में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 69 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या अब बढकर 346 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि मु़ंंगेर जिले में 22, रोहतास में 16, भोजपुर में 07, पटना में 06, मधुबनी एवं औरंगाबाद में 05—05, लखीसराय में 03 तथा सारण, दरभंगा, नवादा, पूर्णिया एवं नालंदा में एक-एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं। उन्होंने बताया कि मु़ंंगेर जिले में कारोना वायरस संक्रमण के जो 22 नए मामले प्रकाश में आए हैं, उनमें 10 पुरुष (07, 10,16, 19, 19, 30, 35 40, 45, एवं 45 वर्ष) तथा 12 महिलाएं (07, 15, 16, 16, 17, 18, 22, 24, 35, 35, 36 एवं 40 वर्ष) शामिल हैं। संजय ने बताया कि रोहतास जिले में कारोना वायरस संक्रमण के जो 16 नए मामले प्रकाश में आए हैं, उनमें 14 पुरुष (02, 02, 06, 15, 21, 37, 39, 40, 43, 52, 55, 60, 60 एवं 70 वर्ष) दो डेढ—डेढ साल की बच्चियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि भोजपुर जिले में कारोना वायरस संक्रमण के जो 16 नए मामले प्रकाश में आए हैं, उनमें 05 पुरुष (08, 16, 18, 20 एवं 65 वर्ष) तथा दो महिलाएं (27 एवं 31 वर्ष) शामिल हैं। 

संजय ने बताया कि पटना जिले में कारोना वायरस संक्रमण के जो 06 नए मामले प्रकाश में आए हैं, उनमें 05 पुरुष (02, 23, 25, 36 एवं 39 वर्ष) एक महिला (28) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मधुबनी जिले में कारोना वायरस संक्रमण के जो 05 नए मामले प्रकाश में आए हैं, उनमें 03 पुरुष (34, 30 एवं 32)दो महिलाएं (27 एवं 65) शामिल हैं। संजय ने बताया कि औरंगाबाद जिले में कारोना वायरस संक्रमण के जो 06 नए मामले प्रकाश में आए हैं, उनमें 04 पुरुष (40, 28, 20 20) एक महिला (50) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लखीसराय में दो पुरुष (38 एवं 24) एवं एक महिला (07), नवादा में एक महिला (40) , सारण में एक पुरुष (46), दरभंगा में एक पुरुष (36), पूर्णिया में एक पुरुष (27) तथानालंदा में एकमहिला (27) में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले आज प्रकाश में आए हैं। संजय ने बताया कि इन सभी मामलों के संपर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गयी थी। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 345 हुई, 68 नये मामले

बिहार के कुल 38 जिलों में से 25 जिलों में कोविड 19 के मामले अबतक प्रकाश में आए हैं। बिहार मेंं कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अबतक सबसे अधिक मुंगेर में 90, पटना में 39, नालंदा मेंं 35, रोहतास में 31, सिवान में 30, बक्सर में 25, कैमूर में 14, गोपालगंज में 12, बेगुसराय एवं भोजपुर में 09—09, औरंगाबाद में 07, गया में 06, भागलपुर, पूर्वी चंपारण एवं मधुबनी मेंं 05—05, अरवल, नवादा, लखीसराय एवं सारण में 04—04, बांंका एवं वैशाली में दो—दो तथामधेपुरा, जहानाबाद, पूर्णिया एवं दरभंगा में एक—एक मामले प्रकाश में आए हैं। ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अबतक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी और उसके संपर्क में आए 11 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। बिहार में अबतक 18179 कोरोना संदिग्ध सैंपल की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 57 मरीज ठीक भी हुए हैं।

प्रमुख खबरें

UP में 50 हजार छात्राओं को Scooty देंगे CM Yogi Adityanath, अक्टूबर में वितरण

Asian Games में जगह की कमी, OCA ने भारत समेत अन्य देशों को दल सीमित रखने को कहा

Top 10 Breaking News 26 August 2026 | Islamabad Hospital Fire | Operation Economic Outcast | US-Saudi Nuclear Deal | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Akhilesh Yadav का ऐलान: 2027 UP Election में महिलाओं को BJP से ज्यादा टिकट देगी सपा