By सत्य प्रकाश | Jan 10, 2022
अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में एक बार फिर कोरोना महामारी संक्रमण की रफ्तार बढ़ते क्रम है। जिसका असर धार्मिक स्थलों पर भी पड़ने लगा है। देश के विभिन्न राज्यों के आने वाले पर्यटक व श्रद्धालुओं की संख्या कम होती जा रही है। उसके बाद भी आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर स्थानीय प्रशासन सतर्कता बढ़ा दी है।
राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि लोग मास्क लगाकर ही अयोध्या पहुंचे और सुपौल डिस्ट्रिक्ट का भी पालन करें साथी कहा कि कोरोना के तीसरे लहर को लेकर सरकार के द्वारा किये जा रहे वैक्सीनेशन लगवाए। जिससे लोगो को सुरक्षित रखा जा सके। तो वहीं छोटी देवकाली मंदिर के पुजारी अजय द्विवेदी ने मास्क लगा कर ही मंदिर आने की अपील की है।