कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में बढ़ी हाथियों की संख्या, वर्तमान में 18 हाथी मौजूद

By दिनेश शुक्ल | May 30, 2021

मंडला। मध्य प्रदेश के कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में हाथियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में 18 विभागीय हाथी मौजूद हैं। इनमें 9 नर और 9 मादा हैं। इन सभी हाथियों में से छह वर्ष से कम उम्र के चार बच्चे हैं। एक नवजात को छोड़कर तीन बच्चों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) आलोक कुमार ने बताया कि कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में विभागीय हाथियों का समुचित प्रबंधन किया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 1 जून से सरकारी कार्यालय आयेंगे 100 प्रतिशत अधिकारी और 50 फीसदी कर्मचारी

आलोक कुमार ने  बताया कि पिछले साल दिसम्बर माह में उड़ीसा-छत्तीसगढ़ और प्रदेश के विभिन्न वनक्षेत्रों से भटक कर कान्हा परिक्षेत्र में एक जंगली हाथी ने प्रवेश किया था। कान्हा टाईगर प्रबंधन द्वारा इसे पकड़कर क्राल में रखकर चार महीने तक प्रशिक्षित किया। इस जंगली हाथी को क्राल से बाहर निकालकर अन्य विभागीय हाथियों के साथ रखकर प्रशिक्षित किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट