हरियाणा में भी कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में हो रहा इजाफा, बढ़कर 25 हुए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2020

चंडीगढ़। हरियाणा में हिसार, सिरसा और फरीदाबाद से नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 25 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस आंकड़े में इटली के उन 14 पर्यटकों को शामिल नहीं किया गया है जिन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद गुरूग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के नये मामलों में सिरसा की एक महिला भी शामिल हैं जो इससे संक्रमित पाई गई हैं। 

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इन में 10 गुरूग्राम से, फरीदाबाद से पांच, पानीपत से चार और सिरसा, हिसार, पंचकूला, पलवल, सोनीपत और अंबाला से एक-एक मामला शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 218 नमूनों की जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।

इसे भी देखें : संकट के समय Kashmir के उत्साही लोगों ने छेड़ा मास्क बनाओ अभियान  

प्रमुख खबरें

Nagpur-Mumbai Duranto Express पर पत्थरबाजी, शीशा टूटने से यात्री घायल, रेलवे की चेतावनी- ट्रेन पर पत्थर फेंका तो भुगतनी होगी 10 साल की जेल

Asian Games: Manush Shah और Yashaswini Ghorpade प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे

UNGA में भारत का Shehbaz Sharif पर पलटवार, पाकिस्तान को कठपुतली शासन बताते हुए दी चेतावनी

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा